Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    All England Championship: एक बार फिर खिताब से चूके लक्ष्य सेन, चीनी ताइपे के लिन चुन यी बने चैंपियन

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 09:51 PM (IST)

    भारत के स्‍टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्‍य सेन रविवार को ऑल इंग्‍लैंड चैंपियनशिप खिताब जीतने से चूक गए। सेन को फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन यी के हाथो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लक्ष्‍य सेन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    प्रेट्र, बर्मिंघम। लक्ष्य सेन ने पूरा जुझारूपन दिखाया, लेकिन ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन खिताब के लिए भारत का 25 साल का इंतजार खत्म नहीं कर सके और पुरुष सिंगल्स के फाइनल में रविवार को चीनी ताइपे के लिन चुन यी से हार गए।

    चार साल पहले उपविजेता रहे लक्ष्य दूसरी बार ऑल इंग्लैंड फाइनल खेल रहे थे। अलमोड़ा के 24 वर्ष के इस खिलाड़ी को 57 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 20-22 से पराजय झेलनी पड़ी। लिन ऑल इंग्लैंड पुरुष सिंगल्स खिताब जीतने वाले चीनी ताइपे के पहले खिलाड़ी बन गए।

    भारत के लिए प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) ही ऑल इंग्लैंड पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत सके हैं। प्रकाश नाथ (1947) और साइना नेहवाल (2015) भी करीब पहुंचे थे, लेकिन उपविजेता रहे। लक्ष्य ने फाइनल की राह में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी शि यू की और छठे नंबर के खिलाड़ी लि शि फेंग को हराया था।

    लक्ष्‍य पर भारी पड़ी थकान

    कनाडा के विक्टर लेइ के खिलाफ 97 मिनट तक चले सेमीफाइनल में उन्हें ऐंठन और पैर के छालों से भी जूझना पड़ा। रविवार को कोर्ट पर उतरने से पहले तक वह टूर्नामेंट के दौरान पांच घंटे और 16 मिनट कोर्ट पर बिता चुके थे जो लिन से डेढ घंटा अधिक था। इस थकान का असर उनके प्रदर्शन पर पड़ा।

    दोनों जांघ पर पट्टी बांधकर खेल रहे लक्ष्य ने धीमी शुरूआत की और 0-3 से पिछड़ गए। लिन ने काफी आक्रामक शुरुआत करके दमदार स्मैश लगाते हुए 6-2 से बढत बना ली। लक्ष्य ने स्कोर 7-8 किया लेकिन लिन ने लगातार बढत बनाए रखी। सीधे और क्रॉसकोर्ट स्मैश लगाने में माहिर लिन ने 18-13 की बढ़त कर ली।

    46 शॉट की रैली ने खींचा आकर्षण

    लक्ष्य ने लंबी रेलियों के साथ वापसी की कोशिश की, लेकिन लिन ने पहला गेम 24 मिनट में गंवा दिया। दूसरे गेम में भी यही कहानी रही। लिन की गलतियों का फायदा उठाकर लक्ष्य ने 7-4 से बढत बनाई जो 9-4 की हो गई।

    लक्ष्य ने ब्रेक के समय तक वापसी की कोशिश की और जल्दी ही स्कोर 14-14 हो गया। इसके बाद दोनों खिलाडि़यों के बीच 46 शॉट की रेली देखने को मिली। लक्ष्य ने 18-16 की बढ़त बनाई लेकिन लिन ने 18-18 से वापसी की और इसके बाद लक्ष्य को कोई मौका नहीं दिया।

    यह भी पढ़ें- All England Open 2026: लक्ष्य सेन ने विक्टर लाई को हराकर फाइनल में मारी एंट्री

    यह भी पढ़ें- All England Championship: लक्ष्य सेन किया बड़ा उलटफेर, गत चैंपियन युकी को कड़े मुकाबले में दी मात