गोल्डन बॉय धीरज मैड्रिड से लौटेंगे खाली हाथ, तीरंदाजी वर्ल्ड कप के आखिरी पलों में भारतीय जोड़ी को मिली निराशा
भारतीय रिकर्व मिक्सड जोड़ी धीरज बोम्मादेवरा और कीर्ति शर्मा मैड्रिड तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में इटली से 3-5 से हारकर कांस्य पदक से चूक गई। ...और पढ़ें

धीरज बोम्मादेवरा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, मैड्रिड। धीरज बोम्मादेवरा और कीर्ति शर्मा की भारतीय रिकर्व मिक्सड जोड़ी 3-1 से बढ़त का फायदा नहीं उठा पाई और रविवार को तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में इटली से 3-5 से हारकर कांस्य पदक से चूक गई। अंताल्या विश्व कप चैंपियन धीरज के लिए यह विश्व कप निराशाजनक रहा।
उन्होंने पिछले महीने तीसरे चरण में कुमकुम मोहद के साथ रिकर्व मिक्सड टीम का स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन मैड्रिड से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ेगा।
कीर्ति पर टिकी हैं भारत की उम्मीदें
भारत की रिकर्व वर्ग में उम्मीदें अब पूरी तरह से कीर्ति पर टिकी हैं। वह व्यक्तिगत सेमीफाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस मैच में जीत हासिल करने पर 19 वर्षीय कीर्ति विश्व कप में अपना पहला पदक जीतने में सफल रहेंगी। कीर्ति ने पिछले महीने अंताल्या में विश्व कप में पदार्पण किया था।
भारत ने अब तक विश्व कप के अंतिम चरण में दो पदक हासिल किए हैं। यह दोनों ही पदक उसने शनिवार को कंपाउंड वर्ग में जीते थे। महिला टीम ने कांस्य पदक जीता, जबकि पृथिका प्रदीप ने रजत पदक हासिल किया।