Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Badminton World Championship: सात्विक-चिराग की जोड़ी का सफर हुआ समाप्त, क्वार्टर फाइनल में मिली करारी हार

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 11:57 PM (IST)

    सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी शुक्रवार को यहां बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पुरुष डबल्स क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से सीधे गेम में हार गई। दुनिया की दूसरे नंबर की इस भारतीय जोड़ी ने पिछले साल इस प्रतियोगिता में अपना पहला कांस्य पदक जीता था। भारतीय जोड़ी स्थानीय जोड़ी के सामने अपने आक्रामक खेल का प्रदर्शन नहीं कर सकी।

    Hero Image
    Badminton World Championship: सात्विक-चिराग की जोड़ी का सफर हुआ समाप्त

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी शुक्रवार को यहां बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के पुरुष डबल्स क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से सीधे गेम में हार गई।

    दुनिया की दूसरे नंबर की इस भारतीय जोड़ी ने पिछले साल इस प्रतियोगिता में अपना पहला कांस्य पदक जीता था। भारतीय जोड़ी हालांकि 11वीं वरीयता प्राप्त स्थानीय जोड़ी के सामने अपने आक्रामक खेल का प्रदर्शन नहीं कर सकी और 48 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 19-21 से हार गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों जोड़ियों के बीच इससे पहले सात मैचों में सात्विक और चिराग की जोड़ी दो मुकाबले जीतने में सफल रही थी। दोनों जोड़ियां 2021 के बाद पहली बार एक-दूसरे के आमने सामने थी। बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की 2021 की कांस्य पदक विजेता डेनमार्क की जोड़ी ने मैच की शुरुआत से ही भारतीय जोड़ी को लय हासिल करने से रोके रखा।