Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉक्सम एलीट चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने दिखाया जलवा, भारत पर हुई गोल्ड मेडल की बौछार

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 09:21 PM (IST)

    भारतीय मुक्केबाजों ने स्पेन में आयोजित बॉक्सैम एलीट इंटरनेशनल 2026 टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लवलीना बोरगोहेन और अरुंधति चौधरी सहित नौ मुक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल

    पीटीआई, ला नूसिया (स्पेन)। ओलिंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और पूर्व युवा विश्व चैंपियन अरुंधति चौधरी की अगुआई में भारत ने बॉक्सैम एलीट इंटरनेशनल 2026 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण पदक जीते। शनिवार को सात एलीट महिला फाइनल में भारतीयों ने प्रतिनिधित्व किया। वहीं 54 किग्रा वर्ग में फाइनल दो भारतीयों के बीच हुआ। भारतीय महिलाओं ने प्रत्येक में स्वर्ण पदक जीता।

    भारत नौ स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक के साथ प्रतियोगिता में सबसे सफल रहा। अंतिम दिन फाइनल में मंजू रानी (48 किग्रा) और नीतू (51 किग्रा) ने क्रमश: स्पेन की मार्टा लोपेज और नोएलिया गुटिरेज पर सर्वसम्मत जीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद पूनम (54 किग्रा) ने एक कड़े मुकाबले वाले हमवतन प्रीति को हराया।

    प्रिया और अरुंधति की शानदार जीत

    प्रिया (60 किग्रा) और अरुंधति (70 किग्रा) ने यूक्रेनी प्रतिद्वंद्वियों पर 5-0 से शानदार जीत हासिल की। लवलीना (75 किग्रा) ने संयम से खेलते हुए इंग्लैंड की मैरी-केट स्मिथ को 4-1 से हराया। नैना (80 किग्रा) ने यूक्रेन की रायसा पिस्कुन पर जीत से क्लीन स्वीप पूरा किया।

    पुरुषों में सचिन की जीत

    पुरुषों के फाइनल में सचिन (60 किग्रा) ने कनाडा के केओमा-अली अल अहमदीह को 3-2 से हराया जबकि आकाश (75 किग्रा) ने कजाकिस्तान के अमन कोंसबेकोव पर 3-2 की जीत के बाद एक और स्वर्ण पदक जीता। दीपक (70 किग्रा) और अंकुश (80 किग्रा) को क्रमश: कजाकिस्तान और यूक्रेन के मजबूत प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

    भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, 'बॉक्सैम एलीट ने मुक्केबाजों को वैसा ही अनुभव दिया जिसकी हम सत्र के इस चरण में तलाश कर रहे थे। स्पेन में प्रदर्शन, विशेष रूप से फाइनल में जीत का अनुपात हमारे कार्यक्रम की प्रगति को दर्शाता है। पूरे दल को एक उत्कृष्ट अभियान के लिए बधाई।'

    यह भी पढ़ें- लवलीना और सचिन समेत 12 भारतीय स्वर्ण के दावेदार

    यह भी पढ़ें- भारत ने बॉक्सम एलीट टूर्नामेंट में 19 मेडल किए पक्के, नीतू, प्रीति, जादूमणि ने सेमीफाइनल में बनाई जगह