Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अकर्षी, तान्या दूसरे दौर में: किदांबी श्रीकांत हुए रिटायर, कनाडा ओपन में भारतीय शटलरों के लिए निराशाजनक रहा दिन

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:59 PM (IST)

    किदांबी श्रीकांत ने फिटनेस संबंधी परेशानी के कारण कनाडा ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के अपने पहले दौर का मुकाबला बीच में ही छोड़ दिया। ...और पढ़ें

    किदांबी श्रीकांत

    किदांबी श्रीकांत

    मार्खम, पीटीआई। भारत के अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत ने फिटनेस संबंधी परेशानी के कारण कनाडा ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के अपने पहले दौर का मुकाबला बीच में ही छोड़ दिया। वहीं महिला सिंगल्स में तान्या हेमनाथ और आकर्षि कश्यप दूसरे दौर में पहुंचने वाली भारत की चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल रहीं।

    पिछले रविवार को यूएस ओपन 300 में उपविजेता रहे 33 साल के श्रीकांत पुरुष सिंग्ल्स के पहले दौर में मलेशिया के पेरिस ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता ली जी जिया के विरुद्ध 10-11 से पिछड़ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कोच बी साई प्रणीत से चर्चा के बाद मैच से हटने का फैसला किया।

    वहीं महिला सिंगलस में आकर्षि कश्यप ने फ्रांस की अन्ना तात्रानोवा को 21-14, 21-12 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। अब उनका सामना अमेरिका की चौथी वरीयता प्राप्त बेईवेन झांग से होगा। दूसरी ओर तान्या हेमनाथ ने अमेरिका की दिशा गुप्ता को 21-16, 21-18 से शिकस्त दी।

    तान्या और अब उनका मुकाबला जापान की रिको गुंजी से होगा। भारतीय खिलाड़ियों के लिए कुल मिलाकर दिन निराशाजनक रहा। बुधवार को उतरे नौ भारतीय खिलाड़ियों में से सात पहले ही दौर में बाहर हो गए। इनमें पांचवीं वरीयता प्राप्त देविका सिहाग चीनी ताइपे की तुंग सिउ-तोंग से 14-21, 15-21 से हार गईं।

    खबरें और भी

    वहीं कनाडा की रेचल चान के विरुद्ध रक्षिता रामराज ने कड़ा संघर्ष लेकिन 15-21, 21-14, 15-21 से हारकर बाहर हो गईं। इसके अलावा श्रियंशी वालिशेट्टी को चीनी ताइपे की हुआंग चिंग पी के हाथों 9-21, 18-21 से पराजय झेलनी पड़ी। वहीं अनमोल खरब शीर्ष वरीयता प्राप्त मेजबान खिलाड़ी मिशेल ली से न 6-21, 26-24, 13-21 से मुकाबला गंवा बैठीं।

    पुरुष सिंगल्स में सनीत दयानंद और शंकर सुब्रमण्यन भी पहले दौर की बाधा पार नहीं कर सके। जबकि पुरुष डबल्स में भारत की एकमात्र जोड़ी अच्युतादित्य राव दोड्डावरापु और अर्जुन रेड्डी पोचाना भी शुरुआती दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

    यह भी पढ़ें- US Open Badminton: किदांबी श्रीकांत का टूटा खिताबी सपना, फाइनल में चीनी ताइपे के सू ली-यांग ने दी शिकस्त

    यह भी पढ़ें- US Open 2026 badminton: फाइनल में चीनी ताइपे के सु ली यांग से भिड़ेंगे किदांबी श्रीकांत