Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CWG 2026 Today's Schedule: भारतीय खिलाड़ी आज लगाएंगे पदकों की झड़ी! देखिए पूरा शेड्यूल

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:45 AM (IST)

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में पदक के लिए जोर लगाएंगे, जिसमें मुक्केबाजी, एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग प्रमुख हैं। मुरली श्रीशंकर ...और पढ़ें

    भारतीय खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद

    भारतीय खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद खास है। ग्लास्गो में खेले जा रहे इन खेलों में भारतीय मुक्केबाज आज अपना दम दिखाएंगे। चार मुक्केबाजों से पदक की उम्मीद रहेगी। आज से ही एथलेटिक्स भी शुरू हो रहा है और यहां भी भारतीय खिलाड़ी करोड़ों देशवासियों को खुशी देने की पूरी कोशिश करेंगे।

    वहीं भारत जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, तैराकी और पैरा एथलेटिक्स में पदक की रेस में रहेगा। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट मुरली श्रीशंकर लॉन्ग जम्प में भारतीय उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस बार उनकी कोशिश अपने पदक का रंग बेहतर करने की होगी। ज्ञानेश्वरी देवी, बिंदयरानी देवी और वालुरी अयाजा बाबु से भी पदक की उम्मीद है।

    कॉमनवेल्थ गेम्स में आज का भारत का शेड्यूल

    एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

    दोपहर 2:40 बजे - यशस पलक्ष और संतोष तमिलरासन, पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1

    दोपहर 3:00 बजे - मुरली श्रीशंकर, पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन, ग्रुप A

    शाम 4:20 बजे - लोकेश सत्यनाथन, पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन, ग्रुप B

    शाम 4:30 बजे - तेजस शिर्से, पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1

    रात 11:35 बजे - शर्मिला धनकर और शिल्पा के. शायला, महिलाओं का शॉट पुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट)

    रात 11:40 बजे - सर्वेश कुशारे, आदर्श राम और तेजस्विन शंकर, पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल (मेडल इवेंट)

    सुबह 1:57 बजे (28 जुलाई) - राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी, पुरुषों की 100 मीटर T38 फाइनल (मेडल इवेंट)

    सुबह 2:15 बजे (28 जुलाई) - तेजस शिर्से, पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ फ़ाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर (मेडल इवेंट)

    तैराकी और पैरा तैराकी

    दोपहर 3:00 बजे - साजन प्रकाश, पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई - हीट 2

    शाम 4:26 बजे - स्वातिक पाटिल, पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 - हीट 2

    रात 12:02 बजे (28 जुलाई) - स्वातिक पाटिल, पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर (मेडल इवेंट)

    सुबह 1:44 बजे (28 जुलाई) - साजन प्रकाश, पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर (मेडल इवेंट)

    बॉक्सिंग

    शाम 4:45 बजे - सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड) पुरुषों का 60 किग्रा राउंड ऑफ 16

    शाम 6:00 बजे - अंकुश, पुरुषों का 80 किग्रा राउंड ऑफ 16

    रात 10:30 बजे - साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकानेले (बोत्सवाना) महिलाओं का 51 किग्रा राउंड 16 का राउंड

    सुबह 1:00 बजे (मंगलवार) - सुमित कुंडू बनाम जॉन मैककोनेल (उत्तरी आयरलैंड), पुरुषों का 70kg राउंड ऑफ 16

    आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स

    शाम 6:15 बजे - प्रतिष्ठा सामंत, महिलाओं का वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट)

    वेटलिफ्टिंग

    शाम 5:30 बजे - ज्ञानेश्वरी यादव, महिलाओं का 53kg फाइनल (मेडल इवेंट)

    रात 8:00 बजे - बिंद्यारानी देवी, महिलाओं का 58kg फाइनल (मेडल इवेंट)

    रात 12:45 बजे (28 जुलाई) - अजय बाबू, पुरुषों का 79kg फाइनल (मेडल इवेंट)

    बॉल्स और पैरा बॉल्स

    रात 10:05 बजे - पुतुल सोनोवाल बनाम अनवर हमदा (केन्या), पुरुषों का सिंगल्स सेक्शन D का मैच

    सुबह 1:10 बजे (मंगलवार) - पुरुषों का सिंगल्स और महिलाओं का पेयर्स सेमीफाइनल, अगर पुतुल सोनोवाल और रूपा रानी टिर्की व पिंकी सिंह की जोड़ी क्वालिफाई करती है।

    3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल

    शाम 7:30 बजे (मंगलवार) - भारत बनाम नाइजीरिया, महिलाओं का व्हीलचेयर पूल B मैच

    यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: लॉन बॉल्स में रूपा-पिंकी हारीं, सोनोवाल भी बाहर

    यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: राजा मुथुपंडी ने भारत की झोली में डाला एक और मेडल, वेटलिफ्टिंग में किया सिल्वर अपने नाम