Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CWG 2026 DAY 11 Schedule: आखिरी दिन भी भारत की झोली में बरसेंगे मेडल, जानिए 2 अगस्त का पूरा शेड्यूल

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:24 AM (IST)

    कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन भारत को जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में पदकों की उम्मीद है। भारतीय खिलाड़ी इशरूप नारंग, अवतार सिंह, दिनेश कुमार और रोनाल्डो स ...और पढ़ें

    आखिरी दिन पदकों की उम्मीद

    आखिरी दिन पदकों की उम्मीद

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लास्गों में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का आज आखिरी दिन है। शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेडल की बारिश कर दी। कुछ इसी तरह की उम्मीद आज है। आज भारत जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में अपनी किस्मत आजमाएगा।

    भारत को पदक की उम्मीद साइक्लिस्ट दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों, रोनाल्डो सिंह और लिशा दास से होगी। वहीं जूडों में सभी की नजरें महिला खिलाड़ी इशरूप नारंग, अवतार सिंह यश घांघस से हैं।

    देखिए आज का पूरा शेड्यूल

    दोपहर 1:45 बजे: ट्रैक साइक्लिंग पुरुषों की 40 किलोमीटर पॉइंट्स रेस, क्वालिफाइंग- हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार

    दोपहर 2:30 बजे: जूडो महिलाओं का -78 किलोग्राम इवेंट, राउंड ऑफ 16- इशरूप नारंग

    दोपहर 2:36 बजे: जूडो पुरुषों का -100 किलोग्राम इवेंट, राउंड ऑफ 16- अवतार सिंह

    दोपहर 2:48 बजे: जूडो पुरुषों का 100+ किलोग्राम इवेंट, राउंड ऑफ 16- यश घांघस

    दोपहर 3:06 बजे: जूडो महिलाओं का -78किलोग्राम इवेंट, क्वार्टरफाइनल- इशरूप नारंग (क्वालिफाई करने पर निर्भर)

    दोपहर 3:18 बजे: जूडो पुरुषों का -100किलोग्राम इवेंट, क्वार्टरफाइनल- अवतार सिंह (क्वालिफाई करने पर)

    अगर भारतीय जूडो खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं, तो वे बाद में रेपेचेज, सेमीफाइनल और मेडल राउंड में हिस्सा लेंगे।

    दोपहर 3:27 बजे: ट्रैक साइक्लिंग पुरुषों की 1000मीटर टाइम ट्रायल, फाइनल- रोनाल्डो सिंह लैतोंजम

    दोपहर 3:42 बजे: जूडो पुरुषों का 100+ किलोग्राम भारवर्ग, क्वार्टर फाइनल- यश घांघस (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    दोपहर 3:54 बजे: जूडो महिलाओं का -78 किलोग्राम, रेपेचेज- इशरूप नारंग (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    शाम 4:00 बजे: जूडो पुरुषों का -100 किलोग्राम, रेपेचेज- अवतार सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    शाम 4:12 बजे: जूडो पुरुषों का 100+ किलोग्राम, रेपेचेज- यश घांघस (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    शाम 4:18 बजे: जूडो महिलाओं का -78 किलोग्राम, सेमीफाइनल- इशरूप नारंग (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    शाम 4:24 बजे: जूडो पुरुषों का -100 किलोग्राम, सेमीफाइनल- अवतार सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    शाम 4:36 बजे: जूडो पुरुषों का 100+ किलोग्राम, सेमीफाइनल- यश घांघस (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    शाम 7:30 बजे: जूडो महिलाओं का -78 किलोग्राम, ब्रॉन्ज मेडल- इशरूप नारंग (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    शाम 7:42 बजे: जूडो महिलाओं का -78किलोग्राम, फाइनल- इशरूप नारंग (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    शाम 7:48 बजे: जूडो पुरुषों का -100 किलोग्राम, ब्रॉन्ज मेडल- अवतार सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    रात 8:00 बजे: जूडो पुरुषों का -100 किलोग्राम, फाइनल- अवतार सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    रात 8:40 बजे: पैरा ट्रैक साइक्लिंग महिलाओं की C4-C5 1000m टाइम ट्रायल, फ़ाइनल — लिशा दास

    रात 8:48 बजे: जूडो पुरुषों का 100+ किलोग्राम, ब्रॉन्ज मेडल- यश घांघस (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

    रात 9:00 बजे: जूडो पुरुषों का 100+ किलोग्राम, फाइनल- यश घांघस (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    रात 9:09 बजे: ट्रैक साइक्लिंग पुरुषों की 40किलोमीटर पॉइंट्स रेस, फाइनल- हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: ग्लास्गो में भारत की स्वर्णिम उड़ान, मुक्केबाजों ने बरसाए मेडल तो एथलेटिक्स और जूडो में भी दिखा कमाल

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: गुलवीर सिंह ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास, उन्नति ने जूडो में दिलाया भारत को चौथा मेडल