Commonwealth Games 2026 Live: प्रणती नायक से मेडल की उम्मीद, सचिन सिवाच ने राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई
Commonwealth Games 2026 Day 3 live Updates: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारतीय एथलीट्स पांच खेलों में चुनौती पेश करेंगे। भारत के पास जिम्नास्टिक्स और स्विमिंग में मेडल जीतने का अवसर होगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारतीय एथलीट्स का कार्यक्रम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के तीसरे दिन यानी शनिवार को भारतीय एथलीट्स पांच खेलों में चुनौती पेश करेंगे। भारत के पास जिम्नास्टिक्स और स्विमिंग में मेडल जीतने का सुनहरा मौका होगा। भारतीय एथलीट्स के प्रदर्शन के लाइव अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ यहां जुड़े रहिये।
बता दें कि दूसरे दिन भारत अपने मेडल का खाता खोलने में कामयाब रहा। झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 28 साल के झंडू कुमार ने 181 किग्रा और 190 किग्रा के वजन सफलतापूर्वक उठाकर 130.9 प्वाइंट्स बनाए। वो 196 किग्रा का निर्णायक प्रयास पूरा नहीं कर सके। वहीं, अशोक मलिक मेडल जीतने से चूक गए।
भारत ने मौजूदा सीडब्ल्यूजी में अब तक केवल एक मेडल जीता और प्वाइंट्स टेबल में वो 9वें स्थान पर है। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय एथलीट्स शनिवार को दमदार प्रदर्शन करके मेडल की संख्या में इजाफा कर पाते हैं कि नहीं। इन मेडल से भारत को प्वाइंट्स टेबल में फायदा पहुंचेगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय लॉन बॉल्स जोड़ी रूपा रानी टिर्की और पिंकी ने टोंगा की जोड़ी पेरिस बेकर और मिलिका नाथन को हराकर महिला पेयर्स इवेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की।
पहला सेट (5–2) जीतने और दूसरा सेट (4–6) हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने टाई-ब्रेक 2–0 से जीतकर अपनी लगातार तीसरी जीत पक्की की और सेक्शन "B" टेबल में टॉप पर पहुंच गईं। अब उनका सामना नामीबिया से होगा।
Commonwealth Games 2026 Live: क्वालिफाई नहीं कर पाए
तैराकी: आर्यन नेहरा और दक्षन शशिकुमार 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। सभी हीट्स में से केवल टॉप 8 तैराक ही फाइनल में पहुंचे।
हीट्स:
दक्षन: 15वें स्थान पर (3:58.09)
आर्यन: 18वें स्थान पर (4:00.26)
Commonwealth Games 2026 Live:सचिन प्री-क्वार्टर फाइनल में
बॉक्सिंग में सचिन सिवाच ने ग्लासगो CWG में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। शुरुआती राउंड में कनाडाई बॉक्सर को 4:1 से हराकर सचिन प्री-क्वार्टर फाइनल (60kg) में पहुंचे। इंग्लैंड के विलियम हेविट के खिलाफ उनका अगला मैच होगा।
CWG 2026, Day-3 Live: आज भारतीय एथलीट्स के इवेंट का समय
Commonwealth Games 2026 India schedule today: July 25
3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल
महिलाओं का ग्रुप प्ले स्टेज पूल बी - भारत बनाम वेल्स - शाम 4:35 बजे।
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
मेडल इवेंट - महिलाओं का टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन - शाम 8:15 बजे।
बॉल्स
महिलाओं का पेयर्स सेक्शनल प्ले - भारत बनाम टोंगा - शाम 3:50 बजे।
पुरुषों का सिंगल्स सेक्शनल प्ले - भारत बनाम मलेशिया - शाम 7:30 बजे।
बॉक्सिंग
पुरुषों का 60 किग्रा वर्ग - सचिन सिवाच बनाम कियोम - शाम 4:00 बजे।
स्विमिंग
पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 3 (दक्षण शशिकुमार) - शाम 4:19 बजे
पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 4 (आर्यन नेहरा) - शाम 4:19 बजे
मेडल इवेंट - पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल - शाम 11:37 बजे।
CWG 2026, Day-3 Live: खुशी से फूले नहीं समा रहे झंडू
पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान भारत के लिए मेडल सुरक्षित करने पर था।
CWG 2026, Day-3 Live: झंडू कुमार के परिश्रम की कहानी
झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला मेडल जीता। बिहार के कुमार ने पुरुषों की हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। कुमार ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष करके यह मुकाम हासिल किया।
Commonwealth Games 2026, Day-3 Live: सोनोवाल से फिर कमाल की उम्मीद
लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल पुरुषों के सिंगल्स सेक्शनल प्ले टाई में वापसी करेंगे। इस बार उनका सामना मलेशिया के इज्जत शमीर जुलकेपले से होगा। पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की की महिला पेयर्स जोड़ी टोंगा से भिड़ेगी।
Commonwealth Games 2026 Day-3 Live: प्रणती नायक से उम्मीदें
ओलंपियन प्रणती नायक से भारत को मेडल की उम्मीदें रहेंगी, जो ग्लास्गो इंटरनेशनल एरीना में भारतीय महिलाओं के आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम का नेतृत्व करती हुई नजर आएंगी। निष्का अग्रवाल, प्रतिष्ठा समंत और ईशिता रेवाले जिम्नास्टिक्स टीम के चार सदस्यीय स्क्वाड को पूरा करेंगी। चारों अपने व्यक्तिगत एप्रेटस फाइनल में क्वालीफाई करने के साथ-साथ टीम इवेंट में भी पोडियम पर जगह बनाने की कोशिश करेंगी।