Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Commonwealth Games 2026 में बज रहा भारत का डंका: मेडल की संख्या हुई 39, देखें सभी विजेताओं की लिस्ट

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:09 PM (IST)

    ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। ...और पढ़ें

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इवेंट के 10वें दिन शनिवार को भारत के खाते में 15 से ज्‍यादा पदक आए। ऐसे में मेडल की संख्‍या 39 हो गई है। भारत मेडल टैली में अभी चौथे स्‍थान पर है। भारत ने अब तक 13 गोल्‍ड मेडल, 17 सिल्‍वर मेडल और 9 ब्रॉन्‍ज मेडल जीते हैं।

    भारत ने सबसे ज्‍यादा मेडल 2010 में नई दिल्‍ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते (101) थे। इसके बाद ग्लास्गो में 2014 में 64, गोल्‍ड कोस्‍ट में 2018 में 66 और बर्मिंघम में 2022 में हुए राष्‍ट्रमंडल खेलों में 61 पदक पर कब्‍जा जमाया था। आइए जानते हैं कि ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक किस-किसने देश का मान बढ़ाया है।

    गोल्‍ड मेडल (13)

    • मीराबाई चानू: वेटलिफ्टिंग (महिलाओं का 48kg)
    • शर्मिला धनकड़: पैरा एथलेटिक्स (महिलाओं का शॉट पुट F57)
    • दिलीप महादु गावित: पैरा एथलेटिक्स (पुरुषों की 100m T47)
    • अस्मिता डे: जूडो (महिलाओं का 48kg)
    • हर्ष सिंह: जूडो (पुरुषों का 60kg)
    • प्रीति पवार: बॉक्सिंग (महिलाओं का 54kg)
    • जैस्मिन लंबोरिया: बॉक्सिंग (महिलाओं का 57kg)
    • सोमन राणा: पैरा एथलेटिक्स (पुरुषों का शॉट पुट F57)
    • साक्षी चौधरी: बॉक्सिंग (महिलाओं का 51kg)
    • प्रिया घांघस: बॉक्सिंग (महिलाओं का 60kg)
    • अरुंधति चौधरी: बॉक्सिंग (महिलाओं का 70kg)
    • सचिन: बॉक्सिंग (पुरुषों का 60kg)
    • अंकुश: बॉक्सिंग (पुरुषों का 80kg)

    सिल्वर मेडल (17)

    • ऋषिकंत सिंह: वेटलिफ्टिंग (पुरुष 60 किग्रा)
    • मुथुपंडी राजा: वेटलिफ्टिंग (पुरुष 65 किग्रा)
    • ज्ञानेश्वरी यादव: वेटलिफ्टिंग (महिला 53 किग्रा)
    • वल्लुरी अजय बाबू: वेटलिफ्टिंग (पुरुष 79 किग्रा)
    • सर्वेश कुशारे: एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप)
    • हरजिंदर कौर: वेटलिफ्टिंग (महिला 69 किग्रा)
    • गुलवीर सिंह: एथलेटिक्स (पुरुष 10,000 मीटर)
    • मुरली श्रीशंकर: एथलेटिक्स (लॉन्ग जंप)
    • मोहम्मद बासिल: पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
    • लवप्रीत सिंह: वेटलिफ्टिंग (पुरुष 110+ किग्रा)
    • यामिनी मौर्य: जूडो (महिला 57 किग्रा)
    • नीरज चोपड़ा: एथलेटिक्स (पुरुष जैवलिन)
    • प्रवीण चित्रवेल: एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप)
    • जौदमनी सिंह: बॉक्सिंग (पुरुष 55 किग्रा)
    • शुभम जुयाल: पैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉट पुट F57)
    • लवलीना बोरगोहेन: बॉक्सिंग (महिला 75 किग्रा)
    • नरेंद्र: बॉक्सिंग (पुरुष 90+ किग्रा)

    ब्रॉन्ज मेडल (9)

    • झंडू कुमार: पैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हैवीवेट)
    • बिंद्यारानी देवी: वेटलिफ्टिंग (महिला 58 किग्रा)
    • शिल्पा शायला: पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
    • सीमा कालीरामना: एथलेटिक्स (महिला डिस्कस थ्रो)
    • यशवीर सिंह: एथलेटिक्स (पुरुष जैवलिन)
    • तेजस्विन शंकर: एथलेटिक्स (डेकाथलॉन)
    • सेल्वा प्रभु थिरुमारन: एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप)
    • उन्नति शर्मा: जूडो (महिला -63 किग्रा)
    • गुलवीर सिंह: एथलेटिक्स (पुरुष 5,000 मीटर)

    यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026 DAY-11 Live: आखिरी दिन ज्‍यादा से ज्‍यादा मेडल जीतने पर भारत की नजर

    यह भी पढ़ें- CWG 2026 Medal Tally: मुक्केबाजों ने मजबूत की भारत की स्थिति, जानिए मेडल टैली में किस नंबर पर है टीम इंडिया

    खबरें और भी