Commonwealth Games 2026 Highlights: भारत को ज्ञानेश्वरी और बिंदियारानी ने दिलाया मेडल, साक्षी ने क्वार्टरफाइनल में मारी एंट्री
Commonwealth Games 2026 Highlights: ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब तक 6 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। ज्ञानेश्वरी और बिंदियारानी ने भारत को वेटलिफ्टिंग में मेडल दिलाया।

भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पांचवां दिन में भारत ने वेटलिफ्टिंग में दो मेडल जीते। भारत ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में 6 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। पांचवें दिन ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उनके अलावा बिंदियारानी देवी ने भी 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया। बॉक्सिंग में साक्षी चौधरी ने राउंड ऑफ 16 में जीत हासिल की और क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
Commonwealth Games 2026 Live: भारत ने जीते 6 मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पांचवें दिन भारतीय समयानुसार रात के 12 बजे तक भारत ने 6 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। भारत ने वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन किया। मीराबाई चानू के गोल्ड के बाद भारत की दो और एथलीटों ने मेडल जीता। ज्ञानेश्वरी ने 53 किग्रा में सिल्वर, जबकि बिंदियारानी देवी ने 58 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
Commonwealth Games 2026 Live: सर्वेश से भारत को उम्मीदें
तेजस्विन शंकर के बाहर होने के बाद पुरुषों की हाई जंप में भारत की पूरी उम्मीदें सर्वेश अनिल कुशारे पर टिकी हैं। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर फाइनल में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: पुतुल सोनोवाल की हार
भारत के पुतुल सोनोवाल मेंस सिंगल्स लॉन बॉल्स कॉम्पिटिशन से बाहर हो गए हैं। उन्हें केन्या के अनवर हमाडा ने हराया है। पहला सेट हारने के बाद पुतुल ने दूसरे सेट को जीतकर मैच को बारबर किया। हालांकि, तीसरे सेट में हमाडा ने वापसी की और आखिरी सेट जीत लिया। इसी के साथ उन्होंने मुकाबला भी अपने नाम कर लिया।
Commonwealth Games 2026 Live: साक्षी ने जीता मुकाबला
भारत की बॉक्सर साक्षी चौधरी ने बोत्सवाना की लेथाबो मोडुकानेले को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले के तीनों राउंड में साक्षी ने शानदार खेल दिखाया और उन्होंने सभी राउंड जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। अगर वे क्वार्टरफाइनल जीतती हैं, तो उनका मेडल पक्का हो जाएगा।
Commonwealth Games 2026 Live: साक्षी चौधरी एक्शन में
बॉक्सिंग में भारत के लिए 51 किग्रा की कैटगरी में साक्षी का मुकाबला शुरू हो गया है। उनके सामने बोत्सवाना की लेथाबो मोडुकानेले हैं। दोनों के बीच राउंड ऑफ 16 का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले राउंड में साक्षी ने बढ़त बना ली है।
Commonwealth Games 2026 Live: बिंदियारानी देवी ने जीता ब्रॉन्ज
भारत की बिंदियारानी देवी ने 58 किग्रा की कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। वे तीसरे स्थान पर रहीं और इसी के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस कैटेगरी में नाजीरिया की राफियातु फोलाशेड लावाल ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
Commonwealth Games 2026 Live: बिंदियारानी देवी एक्शन में
भारत को ज्ञानेश्वरी देवी ने 53 किग्रा के वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल दिलाया है। अब बिंदियारानी देवी से भी भारत को मेडल की उम्मीद है। वे 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग में फाइनल में पहुंची हैं। बिंद्यारानी ने भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और ऐसे में उनसे पदक की उम्मीद है।
Commonwealth Games 2026 Live: ज्ञानेश्वरी ने जीता सिल्वर मेडल
भारत को वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर मेडल दिलाया है। उन्होंने 53 किग्रा की कैटेगरी में ये पदक पक्का किया है। फाइनल में मुकाबला काफी रोमांचक रहा और उन्होंने 111 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक पक्का कर लिया है।
Commonwealth Games 2026 Live: अंकुश ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई
हरियाणा के अंकुश ने कॉमनवेल्थ में डेब्यू किया और पहले ही सीजन में छा गए हैं। उन्होंने एंटीगुआ के जलान जान को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 80 किग्रा बॉक्सिंग कैटगरी में ये कारनामा किया है।
Commonwealth Games 2026 Live: ज्ञानेश्वरी यादव से पदक की उम्मीद
एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव एक्शन में हैं। वे फाइनल में गोल्ड जीतने की तलाश में होंगी। ग्यानेश्वरी 53 किग्रा की वेटलिफ्टिंग में हिस्सा ले रही हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: सचिन सिवाच क्वार्टरफाइनल में
वर्ल्ड नंबर पांच सचिन सिवाच ने बॉक्सिंग क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 60 किग्रा की कैटेगरी में इंग्लैंड के विलियम हेविट पर जीत हासिल की और क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
Commonwealth Games 2026 Live: स्वातिक पाटिल पैरा-तैराकी के फाइनल में
मेंस 100 मीटर ब्रैस्टस्ट्रोक एसबी9 हीट में भारत के स्वातिक पाटिल ने चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 1:15.85 सेकेंड का समय निकाला। वह ऑटोमेटिक क्वालिफिकेशन के तहत फाइनल में पहुंचे हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: लॉन्ग जम्प में लोकेश ने किया कमाल
लोकेश सत्यानाथन ने लॉन्ग जम्प में पहले प्रयास में 7.77 मीटर की कूद लगा टॉप-12 में फिनिश किया और फाइनल में जगह बनाई।
Commonwealth Games 2026 Live: तेजस सिरसे ने फाइनल में बनाई जगह
तेजस ने 110 मीटर की बाधा दौड़ में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। वह राउंड-1 हीट में तीसरे स्थान पर रहे। तेजस ने 13.76 सेकेंड में रेस पूरी की।
Commonwealth Games 2026 Live: साजन प्रकाश फाइनल में पहुंचे
भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने 200 मीटर बटलफ्लाई में फाइनल में पहुंच गए हैं। वह दूसरी हीट में दूसरे स्थान पर रहे।
Commonwealth Games 2026 Live: मुरली श्रीशंकर लॉन्ग जम्प के फाइनल में पहुंचे
भारत के मुरली श्रीशंकर लॉन्ग जम्प के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने 8.38 मीटर की छलांग लगाने के साथ ही फाइनल में प्रवेश किया।
Commonwealth Games 2026 Live: हीट-4 में दूसरे नंबर पर रहे गुरिंदरवीर
भारत के गुरिंदरवीर सिंह अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 10.39 सेकेंड का समय निकाला। जमैका के वाटसन इस हीट में पहले नंबर पर रहे। उन्होंने 10.13 का समय निकाला।
Commonwealth Games 2026 Live: गुरिंदरवीर सिंह हीट-4 से करेंगे शुरुआत
पुरुषों की 100 मीटर रेस शुरू हो गई है। भारत के गुरिंदरवीर सिंह चौथी हीट में हैं। सात खिलाड़ियों को बाय मिली है। इस समय ग्लास्गो में बारिश हो रही है और तापमान 15 डिग्री बताया जा रहा है।
Commonwealth Games 2026 Live: पीएम मोदी ने राजा को दी बधाई
पुरुषों की 65 किलोग्राम वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय वेटलिफ्टर राजा मुथुपंडी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए राजा को सराहा और उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Commonwealth Games 2026 Live: 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल
शाम 7:30 बजे (मंगलवार) - भारत बनाम नाइजीरिया, महिलाओं का व्हीलचेयर पूल B मैच
Commonwealth Games 2026 Live: बॉल्स और पैरा बॉल्स
रात 10:05 बजे - पुतुल सोनोवाल बनाम अनवर हमदा (केन्या), पुरुषों का सिंगल्स सेक्शन D का मैच
सुबह 1:10 बजे (मंगलवार) - पुरुषों का सिंगल्स और महिलाओं का पेयर्स सेमीफाइनल, अगर पुतुल सोनोवाल और रूपा रानी टिर्की व पिंकी सिंह की जोड़ी क्वालिफाई करती है।
Commonwealth Games 2026 Live: वेटलिफ्टिंग में भारत का शेड्यूल
शाम 5:30 बजे - ज्ञानेश्वरी यादव, महिलाओं का 53kg फाइनल (मेडल इवेंट)
रात 8:00 बजे - बिंद्यारानी देवी, महिलाओं का 58kg फाइनल (मेडल इवेंट)
रात 12:45 बजे (28 जुलाई) - अजय बाबू, पुरुषों का 79kg फाइनल (मेडल इवेंट)
Commonwealth Games 2026 Live: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
शाम 6:15 बजे - प्रतिष्ठा सामंत, महिलाओं का वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट)
Commonwealth Games 2026 Live: बॉक्सिंग में आज भारत का शेड्यूल
शाम 4:45 बजे - सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड) पुरुषों का 60 किग्रा राउंड ऑफ 16
शाम 6:00 बजे - अंकुश, पुरुषों का 80 किग्रा राउंड ऑफ 16
रात 10:30 बजे - साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकानेले (बोत्सवाना) महिलाओं का 51 किग्रा राउंड 16 का राउंड
सुबह 1:00 बजे (मंगलवार) - सुमित कुंडू बनाम जॉन मैककोनेल (उत्तरी आयरलैंड), पुरुषों का 70kg राउंड ऑफ 16
Commonwealth Games 2026 Live: तैराकी और पैरा तैराकी में भारत का शेड्यूल
दोपहर 3:00 बजे - साजन प्रकाश, पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई - हीट 2
शाम 4:26 बजे - स्वातिक पाटिल, पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 - हीट 2
रात 12:02 बजे (28 जुलाई) - स्वातिक पाटिल, पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर (मेडल इवेंट)
सुबह 1:44 बजे (28 जुलाई) - साजन प्रकाश, पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर (मेडल इवेंट)
Commonwealth Games 2026 Live: एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स भारत का आज का शेड्यूल
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
दोपहर 2:40 बजे - यशस पलक्ष और संतोष तमिलरासन, पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1
दोपहर 3:00 बजे - मुरली श्रीशंकर, पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन, ग्रुप A
शाम 4:20 बजे - लोकेश सत्यनाथन, पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन, ग्रुप B
शाम 4:30 बजे - तेजस शिर्से, पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1
रात 11:35 बजे - शर्मिला धनकर और शिल्पा के. शायला, महिलाओं का शॉट पुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट)
रात 11:40 बजे - सर्वेश कुशारे, आदर्श राम और तेजस्विन शंकर, पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल (मेडल इवेंट)
सुबह 1:57 बजे (28 जुलाई) - राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी, पुरुषों की 100 मीटर T38 फाइनल (मेडल इवेंट)
सुबह 2:15 बजे (28 जुलाई) - तेजस शिर्से, पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ फ़ाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर (मेडल इवेंट)
Commonwealth Games 2026 Live: भारत के लिए खास दिन
भारतीय खेलों के लिए आज का दिन खास होने वाला है क्योंकि ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत कई मेडल इवेंट्स में उतरेगा जिनमें से अधिकतर में पदक मिलना पक्का है। भारत आज आठ गोल्ड मेडल मैचों में किस्मत आजमाएगा। इसके अलावा मुक्केबाजी में भी भारत पदक की रेस में आगे बढ़ सकता है।