Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CWG 2026 Medal Tally: मुक्केबाजों ने मजबूत की भारत की स्थिति, जानिए मेडल टैली में किस नंबर पर है टीम इंडिया

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:13 PM (IST)

    भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को 15 मेडल जीते, जिसमें 7 मुक्केबाजी गोल्ड शामिल हैं ...और पढ़ें

    भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार का दिन तो भारत के लिए शानदार रहा क्योंकि इस दिन भारत ने कुल 15 मेडल अपने नाम किए। मुक्केबाजों ने सात गोल्ड मेडल देश की झोली में डाले। पैरा एथलीट्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया और इन सभी का असर मेडल टैली पर दिखा है। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर है।

    भारत की मेडल संख्या में आज इजाफा हो सकता है। इन खेलों का आखिरी दिन है और भारतीय खिलाड़ी जूडो, ट्रैक साइक्लिंग में अपनी किस्मत आजमाएंगे। भारत की कोशिश होगी कि वह ज्यादा से ज्यादा मेडल्स के साथ इन खेलों का अंत करे।

    भारत का हाल

    मेडल टैली में चौथे स्थान पर काबिज भारत के हिस्से कुल 39 मेडल हैं जिसमें से 13 गोल्ड मेडल हैं। इन 13 में से सात गोल्ड मेडल तो कल भारतीय मुक्केबाजों ने हासिल किए हैं। इसके अलावा भारत के हिस्से कुल 17 सिल्वर मेडल आए हैं। नौ इवेंट्स में भारत तीसरे स्थान पर रहा और ब्रॉन्ज मेडल जीते। इन खेलों में भारत के मेडल्स की संख्या ज्यादा हो सकती थी, लेकिन कई ऐसे खेलों को इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं किया गया है जहां भारत मेडल जीतता ही जीतता है। इनमें कुश्ती, हॉकी, बैडमिंटन, निशानेबाजी जैसे खेल शामिल हैं।

    ऑस्ट्रेलिया है नंबर-1

    टॉप-3 की बात करें तो भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा हैं। ऑस्ट्रेलिया के हिस्से कुल 158 मेडल आए हैं जिसमें से 65 तो गोल्ड मेडल ही हैं। यानी भारत ने कुल जितने मेडल जीते हैं उससे लगभग दोगुने तो ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड जीते हैं। 41 सिल्वर और 52 ब्रॉन्ज मेडल भी उसके पास हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है जिसके पास कुल 102 मेडल हैं। इंग्लैंड ने 26 गोल्ड, 41 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। कनाडा 59 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके पास 18 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

    खबरें और भी

    इन इवेंट्स में मेडल टैली गोल्ड मेडल के आधार पर बनाई जाती है। जिस देश के पास जितने ज्यादा गोल्ड मेडल होंगे वो टैली में उतना ही आगे होगा फिर चाहे कुल मेडल की संख्या कितनी भी हो। उदाहरण के तौर पर इन खेलों में अभी तक साउथ अफ्रीका के कुल मेडल 28 हैं और वह 11वें नंबर पर है, लेकिन मलेशिया के कुल मेडल 14 हैं और वह 10वें नंबर पर है। इसका कारण दोनों देशों के बीच गोल्ड मेडल का अंतर है। मलेशिया के हिस्से आठ गोल्ड हैं तो साउथ अफ्रीका के हिस्से सात गोल्ड मेडल आए हैं। अगर गोल्ड मेडल की संख्या बराबर होती है तो फिर सिल्वर मेडल की संख्या देखी जाती है।

    यह भी पढ़ें- CWG 2026 DAY 11 Schedule: आखिरी दिन भी भारत की झोली में बरसेंगे मेडल, जानिए 2 अगस्त का पूरा शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: ग्लास्गो में भारत की स्वर्णिम उड़ान, मुक्केबाजों ने बरसाए मेडल तो एथलेटिक्स और जूडो में भी दिखा कमाल