Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कॉमनवेल्थ गेम्स को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, NSF में आईटी सलाहकार करेगा नियुक्त

    Updated: Thu, 28 May 2026 07:49 PM (IST)

    खेल मंत्रालय ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बेहतर तालमेल के लिए राष्ट्रीय खेल संघों (NSF) में आईटी सलाहकार नियुक्त करने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कॉमनवेल्थ गेम्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अहमदाबाद में होने वाले 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बेहतर तालमेल के लिए अपनी डिजिटल प्रणाली को मजबूत करने हेतु राष्ट्रीय खेल संघों (NSF) में आईटी सलाहकारों की नियुक्ति करेगा।

    यह योजना राष्ट्रीय खेल डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र (NSDE) के व्यापक ढांचे का हिस्सा है। हालांकि मंत्रालय ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह प्रत्येक संघ में कितने पेशेवरों को नियुक्त करना चाहता है, इसके लिए क्या समय-सीमा या मापदंड होंगे। खेल मंत्रालय वर्तमान में 40 से अधिक राष्ट्रीय संघों को मान्यता देता है।

    खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया बड़ा बयान

    खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य संघ विशिष्ट डिजिटल प्रणाली को सुव्यवस्थित करना और प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय कोचिंग शिविरों, खिलाड़ियों की भागीदारी, प्रशासन प्रक्रियाओं और वास्तविक समय में तालमेल के लिए अधिक प्रभावी योजना बनाना है क्योंकि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों और अपनी दीर्घकालिक ओलिंपिक महत्वाकांक्षाओं से पहले एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की तैयारी कर रहा है।

    आईटी सलाहकारों को एनएसएफ की मदद करनी होगी जिससे कि एनएसडीई ढांचे के तहत डिजिटल प्रणाली को आसानी से लागू किया जा सके।

    यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल की अगुआई करेंगे रोहित, इन दिग्गजों को भी किया गया शामिल

    खबरें और भी