CWG 2026 में इंडिया का 39 मेडल के साथ सफर समाप्त, भारत ने किस कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते थे सबसे ज्यादा पदक?
भारत ने ग्लासगो में हुए CWG 2026 में 39 पदक जीते, जिसमें मुक्केबाजी में 7 स्वर्ण सहित 10 पदक शामिल थे। यह भारत का पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जब ...और पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत का ग्लासगो में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारत ने कुल 39 मेडल अपने नाम किए। इस कॉमनवेल्थ में भारतीय बॉक्सर का कमाल देखने को मिला। भारतीय दल ने बॉक्सिंग में कुल 10 मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड मेडल शामिल रहे। ग्लासगो में भारतीय एथलीटों से 11वें दिन उम्मीद थी कि वे कम से कम एक मेडल जीतकर पदकों की संख्या 40 कर देंगे।
कॉमनवेल्थ के आखिरी दिन भारतीय एथलीटों का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। भारत एक भी मेडल नहीं जीत सका और इसी वजह से 39 पदकों के साथ उन्हें संतोष करना पड़ा। भारत ने 39 मेडल जीत के साथ किसी एक कॉमनवेल्थ में सबसे अधिक पदक जीतने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत किसी एक कॉमनवेल्थ में सबसे अधिक मेडल 2010 में जीता था। आइए बताते हैं कि भारत ने कॉमनवेल्थ में कब-कब सबसे अधिक मेडल जीते हैं।
भारत ने 2010 में किया था कमाल
भारत ने साल 2010 में कॉमनवेल्थ में कमाल किया था। ये नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जहां भारतीय एथलीटों ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए 101 पदक जीते थे। इसमें 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। भारत का किसी एक कॉमनवेल्थ में ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ दूसरे स्थान पर
2018 का कॉमनवेल्थ गोल्ड कोस्ट में आयोजित किया गया था। वहां पर भारत ने कुल 66 मेडल जीते थे। गोल्ड कोस्ट में भारत ने 26 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। इसके अलावा 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते थे। ये भारत का किसी एक कॉमनवेल्थ में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
खबरें और भी
2014 में ग्लासगो में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन
ग्लासगो में 2014 में कॉमनवेल्थ का आयोजन हुआ था। वहां पर भी भारतीय एथलीटों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। भारत ने कुल 64 पदक अपने नाम किए थे। 15 स्वर्ण, 30 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल थे। ये भारत का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
1930 से भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने की पूरी सूची-
वर्ष | शहर | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक | तालिका |
2026 | ग्लासगो | 13 | 17 | 9 | 39 | 4 |
2022 | बर्मिंघम | 22 | 16 | 23 | 61 | 4 |
2018 | गोल्ड कोस्ट | 26 | 20 | 20 | 66 | 3 |
2014 | ग्लासगो | 15 | 30 | 19 | 64 | 5 |
2010 | दिल्ली | 38 | 27 | 36 | 101 | 2 |
2006 | मेलबर्न | 22 | 17 | 11 | 50 | 4 |
2002 | मैनचेस्टर | 30 | 22 | 17 | 69 | 4 |
1998 | क्वालालंपुर | 7 | 10 | 8 | 25 | 4 |
1994 | विक्टोरिया | 6 | 11 | 7 | 24 | 5 |
1990 | ऑकलैंड | 13 | 8 | 11 | 32 | 4 |
1986 | एडिनबरा | 5 | 6 | 7 | 18 | 7 |
1982 | ब्रिस्बेन | 5 | 8 | 3 | 16 | 6 |
1978 | एडमंटन | 5 | 5 | 5 | 15 | 6 |
1974 | क्राइस्टचर्च | 4 | 6 | 4 | 14 | 7 |
1970 | एडिनबरा | 5 | 3 | 4 | 12 | 7 |
1966 | किन्टाल | 0 | 0 | 2 | 2 | — |
1962 | पर्थ | 0 | 0 | 2 | 2 | — |
1930–1958 | विभिन्न | 0 | 0 | 1 | 1 | — |
यह भी पढ़ें- पुरुष बॉक्सर क्यों नहीं पहनते हैं हेडगार्ड, महिला मुक्केबाजों के लिए क्यों अलग है नियम? हैरान कर देगी वजह