गुकेश ने जीत के साथ सुधारा अपना स्थान, टॉप-5 में मारी एंट्री
विश्व चैंपियन डी गुकेश ने सुपर रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए पोलैंड के जॉन क्रिस्तोफ डुडा पर शानदार जीत दर्ज की। इ ...और पढ़ें

डी गुकेश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, वारसा (पोलैंड)। विश्व चैंपियन डी गुकेश ने ब्लिट्ज वर्ग में खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए सुपर रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के नौंवे दौर में पोलैंड के जॉन क्रिस्तोफ डुडा पर शानदार जीत दर्ज की। गुकेश ने रैपिड वर्ग में 18 में से नौ अंक जुटाए।
उन्होंने शुरुआती नौ ब्लिट्ज दौर से चार और अंक हासिल किए जिससे टूर्नामेंट के आधे चरण में उनके 27 में से 13 अंक हो गए हैं। अमेरिका के हैंस मोके नीमन पहले दिन के खराब प्रदर्शन के बावजूद तालिका में शीर्ष पर बरकरार हैं। नीमन 16.5 अंक से हमवतन वेस्ली सो से आधा अंक आगे हैं।
फैबियानो कारुआना और व्लादिमीर फेडोसेव तीसरे स्थान पर
अमेरिका के तीसरे खिलाड़ी फैबियानो कारुआना स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसेव के साथ 15-15 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं जबकि गुकेश दो अंक पीछे अगले स्थान पर हैं। फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा और मैक्सिम वाचियर लाग्रेव 12.5 अंक लेकर डुडा के साथ छठे स्थान पर हैं जबकि विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिडारोव 12 अंक से नौवें स्थान पर हैं। पोलैंड के राडोस्लाव वोज्तासक ने 10 अंक के साथ अंतिम स्थान पर हैं।
गुकेश ने टूर्नामेंट के तीसरे दिन की शुरुआत वोज्तासक और अलीरेजा के विरुद्ध दो हार के साथ की। इसके बाद वह कारुआना और सिडारोव के विरुद्ध भी दो बाजियां हार गए। गुकेश के लिए सबसे खास बात टूर्नामेंट में शीर्ष पर बने हुए नीमन पर शानदार जीत थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने डुडा के विरुद्ध शानदार जीत के साथ दिन का अंत किया। अभी ब्लिट्ज के नौ और दौर बाकी हैं। जिससे टूर्नामेंट का अंत रोमांचक होने वाला है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।