Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्लासिकल प्रारूप में वापसी करेंगे गुकेश, आर प्रगनानंद की निगाह पोडियम पर

    By Agency Edited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 17 Aug 2025 08:12 PM (IST)

    विश्व चैंपियन डी गुकेश सोमवार से शुरू हो रहे सिंकफील्ड कप से संक्षिप्त अंतराल के बाद क्लासिकल शतरंज में वापसी करेंगे। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं। नार्वे के ग्रैंडमास्टर ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि अब उन्हें क्लासिकल शतरंज पसंद नहीं है।

    Hero Image
    क्लासिक मैच से वापसी करेंगे डी गुकेश। फाइल फोटो

     सेंट लुई (अमेरिका), प्रेट्र। विश्व चैंपियन डी गुकेश सोमवार से शुरू हो रहे सिंकफील्ड कप से संक्षिप्त अंतराल के बाद क्लासिकल शतरंज में वापसी करेंगे, जबकि भारत के एक अन्य खिलाड़ी आर प्रगनानंद ग्रैंड शतरंज टूर के पांचवें चरण की इस प्रतियोगिता में पोडियम स्थान हासिल कर अपनी कुल पांचवीं रैंकिंग मजबूत करना चाहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं। नार्वे के ग्रैंडमास्टर ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि अब उन्हें क्लासिकल शतरंज पसंद नहीं है। कार्लसन के नहीं खेलने के बावजूद इस प्रतियोगिता में कई शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

    फ्रांस के खिलाड़ी की फॉर्म अच्छी

    अमेरिका के फैबियानो कारूआना, फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा तथा अच्छी फार्म में चल रहे आर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन भारतीय जोड़ी के लिए कड़ी चुनौती पेश करने की पूरी संभावना रखते हैं। गुकेश को रैपिड शतरंज में वर्तमान फार्म को देखते हुए प्रबल दावेदारों में शामिल नहीं किया जा सकता।

    यहां नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय ग्रैंड मास्टर का क्लासिकल शतरंज में शानदार रिकॉर्ड रहा है। इस बीच प्रज्ञाननंदा ने अगले वर्ष के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करके अपनी स्थिति पहले ही मजबूत कर ली है। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से विश्व खिताब के लिए गुकेश के प्रतिद्वंदी का फैसला होगा।

    गुकेश से आगे प्रगनानंद

    गुकेश और प्रगनानंद दोनों ने अगले महीने उज्बेकिस्तान में होने वाली ग्रैंड स्विस प्रतियोगिता में भाग लेने का निर्णय लिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि वे सब कुछ जीतने के लिए तत्पर हैं। प्रगनानंद ग्रैंड शतरंज टूर की तालिका में वर्तमान में गुकेश से आगे हैं, लेकिन निरंतरता बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस प्रतियोगिता में उनका सामना अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों से होगा। यह प्रतियोगिता दस खिलाडि़यों के बीच नौ राउंड में खेली जाए।

    यह भी पढ़ें- विश्व शतरंज में बढ़ता भारत का दबदबा: डी गुकेश, दिव्या, प्रगनानंद जैसे सितारों ने शतरंज में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया