Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Senior Open Ranking Tournament: दीपक पुनिया ने 92 किग्रा के फाइनल का कटाया टिकट, अगले दौर में पहुंचे रोहित

    Updated: Mon, 11 May 2026 04:43 PM (IST)

    गोंडा में शुरू हुए राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता दीपक पूनिया ने 92 किग्रा वर्ग के फाइनल में बिना अंक गंवा ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    दीपक पुनिया ने 92 किग्रा के फाइनल का कटाया टिकट

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। रविवार से गोंडा में शुरू हुए राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता दीपक पूनिया ने बिना अंक गंवाए 92 किग्रा फाइनल में पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि टूर्नामेंट के पहले ही दिन भारी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी और लाजिस्टिक चुनौतियों के कारण कार्यक्रम में देरी हुई।

    92 किग्रा वर्ग में 56 पहलवानों के बीच दीपक विरोधियों के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत और अनुभवी नजर आए। दीपक ने सेमीफाइनल में उन्होंने राजा को 11-0 से हराया। अब उनका मुकाबला वंश से होगा। टूर्नामेंट में 2024 के अंडर-23 एशियाई चैंपियन अनिरुद्ध गुलिया को राष्ट्रीय टीम में वापसी का मौका दिया, लेकिन अच्छी शुरुआत के बावजूद उनका सफर प्री-क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया।