Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुकेश ने प्रगनानंद को हराकर कायम रखी उम्मीद

    Updated: Sun, 31 May 2026 06:42 PM (IST)

    भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में आर प्रगनानंद को हराकर अपनी खिताब की उम्मीदें बरकरार रखीं। महिला वर्ग में दिव्या देशमुख शीर ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    डी गुकेश ने हासिल की जीत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, ओस्लो: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने अपना 20वां जन्मदिन मनाने के दो दिन बाद नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में अपने हमवतन आर प्रगनानंद को क्लासिकल मुकाबले में हराकर पूरे तीन अंक हासिल किए और खिताब की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।

    वहीं, महिला वर्ग में दिव्या देशमुख शीर्ष पर पहुंच गईं। इस बीच मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन की मुश्किलें और बढ़ गईं क्योंकि उन्हें अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो से हार का सामना करना पड़ा।

    अंक तालिका में सबसे नीचे

    इससे वह पांच राउंड के बाद छह खिलाड़ियों की तालिका में सबसे नीचे आ गए। वेस्ली सो इस जीत से 8.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वह अलीरेजा फिरोजा से पीछे हैं, जिन्होंने अब तक प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखते हुए 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

    गुकेश तीसरे स्थान पर

    गुकेश अब 6.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। इस जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद प्रशंसक ऑटोग्राफ, सेल्फी और तस्वीरों के लिए विश्व चैंपियन के पास पहुंच गए। प्रगनानंद छह अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि जर्मन ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर पांच अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। कार्लसन 4.5 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर खिसक गए हैं।

    शीर्ष पर पहुंची दिव्या

    महिला वर्ग में भारत की विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने चीन की झू जिनर को क्लासिकल बाजी में हराकर तीन अंक हासिल किए। इससे वह 8.5 अंकों के साथ पहली बार छह खिलाड़ियों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गईं। भारतीय खिलाड़ी ने 84 चाल में जीत हासिल की। भारत की ही कोनेरू हंपी ने चीन की जू वेनजुन को हराया। हंपी के 4.5 अंक हैं और इस जीत के बावजूद वह सबसे निचले स्थान पर हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा की एक्‍ट्रेस को भेजे गंदे मैसेज, राजस्‍थान रॉयल्‍स के तलाकशुदा क्रिकेटर का कड़वा सच आया सामने- Video

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद CSK के कप्‍तान की टीम इंडिया में एंट्री, ट्राई सीरीज खेलेंगे रुतुराज गायकवाड़