भारत के भास्कर ने विश्व चैंपियनशिप बेंच प्रेस में देश को पहली बार दिलाया सिल्वर मेडल
भारत के पावरलिफ्टर भास्कर शाह ने पोलैंड में सीनियर विश्व चैंपियनशिप बेंच प्रेस में 356 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता, जो देश के लिए एक नया विश्व रि ...और पढ़ें

भास्कर शाह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पावरलिफ्टर भास्कर शाह ने पोलैंड में आयोजित सीनियर विश्च चैंपियनशिप बेंच प्रेस में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 356 किलोग्राम का भारी-भरकम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।
भास्कर ने 356 किलोग्राम की बेंच प्रेस लगाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। भारत की तरफ से किसी भी खिलाड़ी ने इस चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा इतना वजन उठाया है। दिल्ली में जन्मे 33 वर्षीय भास्कर देश के लिए पहली बार मिस्टर ओलंपिया बनने वाले मुकेश सिंह गहलोत के शिष्य हैं।
भास्कर ने स्वर्ण जीतने के लिए भरी हुंकार
भास्कर ने कहा कि अगली बार स्वर्ण जीत कर रहूंगा। इस बार भी मैं स्वर्ण की ही दौड़ में था लेकिन बस रह गया। कजाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने 356.5 किलोग्राम वजन उठाकर इस रिकॉर्ड को महज आधा किलो से ब्रेक कर दिया।
भास्कर शाह पिछले 12 से 15 वर्षों से लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं। इससे पहले वह बेंच प्रेस में 10 बार 'इंडियाज स्ट्रॉन्गेस्ट मैन' और बेस्ट लिफ्टर भी रह चुके हैं। उनके नाम नेशनल में 340 किलोग्राम वजन उठाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद खेल जगत में उनकी इस उपलब्धि की काफी सराहना हो रही है।