Archery World Cup: भारतीय जोड़ी ने ओलंपिक चैंपियन को किया पस्त, दमदार खेल से सीधे सोने पर लगाया निशाना
भारत के धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद ने तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन में ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर रिकर्व मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक जीता। भा ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने जीता स्वर्ण पदक
HighLights
धीरज और कुमकुम ने रिकर्व मिक्स्ड टीम स्वर्ण जीता
ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया
अंताल्या में भारत को मिला महत्वपूर्ण विश्व कप स्वर्ण
पीटीआई, अंताल्या: भारत के धीरज बोम्मादेवरा और युवा कुमकुम मोहोद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन में ओलिंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को सीधे सेट में हराकर रिकर्व मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक जीता।
धीरज और 17 साल की कुमकुम ने ओह ये जिन और किम जे देओक को 5-1 (37-36, 37-36, 39-39) से हराया। भारतीय जोड़ी ने खेल की सबसे मजबूत टीमों में से एक के विरुद्ध संयमित और सटीक प्रदर्शन किया।
बनाए रखा संयम
धीरज और कुमकुम ने फाइनल के दौरान अपना संयम बनाए रखा। ओलिंपियन धीरज ने अपने आखिरी दो तीर से परफेक्ट 10 का स्कोर करके असाधारण संयम दिखाया और जीत पक्की की। मिक्स्ड टीम स्पर्धा में धीरज और कुमकुम दोनों के लिए यह पहला विश्व कप स्वर्ण पदक है। भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले तीरंदाज धीरज अब दूसरे पदक की कोशिश में व्यक्तिगत सेमीफाइनल में उतरेंगे।
कुमकुम इससे पहले पिछले महीने शंघाई विश्व कप चरण दो में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की महिला रिकर्व टीम का भी हिस्सा थीं।
Road to Gold 🥇🏹
— ARCHERY ASSOCIATION OF INDIA (@india_archery) June 14, 2026
Kumkum Anil Mohod & Dhiraj Bommadevara delivered a composed Recurve Mixed Team campaign at the #Antalya2026 #ArcheryWorldCup, Stage 3.
India wins Recurve Mixed Team Gold at the World Cup for the first time since Antalya 2022. 🇮🇳#IndianArchery #TeamIndia pic.twitter.com/YD0h9wfq0V
2022 में मिली थी आखिरी सफलता
विश्व कप चरण में भारत का पिछला रिकर्व मिक्स्ड टीम स्वर्ण 2022 में अंताल्या में ही आया था। तब रिद्धि फोर और तरुणदीप राय ने शूट ऑफ में ग्रेट ब्रिटेन की ब्रायोनी पिटमैन और एलेक्स वाइज को हराया था।
यह भी पढ़ें- तीरंदाजी विश्व कप: अंकिता भकत अगले दौर में, दिग्गज अतनु दास हुए बाहर