Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Commonwealth Games 2026: जादुमणि ने पाकिस्तानी मुक्केबाज पर बरसाए जमकर पंच, प्रीति ने भी जीता मुकाबला; दोनों पदक के करीब

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:14 AM (IST)

    भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह और प्रीति पंवार ने राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों मुक्केबाज अब पदक जीतने से सिर्फ एक ज ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जादुमणि सिंह ने पाकिस्तानी मुक्केबाज सुमामा रहमान को 5-0 से हराया

    2. प्रीति पंवार ने मलावी की डेबोरा मटेंजे को आरएससी निर्णय से मात दी

    3. दोनों मुक्केबाज अब राष्ट्रमंडल खेलों के पदक से एक जीत दूर

    पीटीआई, ग्लास्गो: भारतीय मुक्केबाजों जादुमणि सिंह और प्रीति ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज प्रीति पंवार ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में मलावी की डेबोरा मटेंजे पर शानदार जीत के साथ महिलाओं के 54 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

    भिवानी की 22 वर्षीय मुक्केबाज ने दूसरे दौर में आरएससी (रेफरी द्वारा मैच रोक जाने) निर्णय से जीत लिया। मलावी की मुक्केबाज को दोनों राउंड में एक-एक स्टैंडिंग काउंट का सामना करना पड़ा, जो रेफरी के लिए दूसरे राउंड में 47 सेकेंड शेष रहते हुए मुकाबला रोकने के लिए पर्याप्त था।

    पहले पदक के करीब प्रीति

    प्रीति को पहले राउंड में सभी पांच जजों का सर्वसम्मत समर्थन मिला। इस जीत ने प्रीति को अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों के पदक के लिए एक जीत की दूरी पर ला खड़ा किया है। वह मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लाइड का सामना करेंगी।

    जादुमणि की शानदार जीत

    वहीं, जादुमणि ने पुरुषों की 55 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 से हराया। जादुमणि अब पदक जीतने से केवल एक जीत दूर हैं। सेमीफाइनल में पहुंचते ही दोनों मुक्केबाजों का पदक पक्का हो जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स में आज से दिखेगा भारतीयों का दम, दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा की नजरें दूसरे स्वर्ण पर

    यह भी पढ़ें- राष्ट्रमंडल खेल-2026: हरियाणा की बेटी का दमदार पंच, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह; अब नॉर्दन आयरलैंड की खिलाड़ी से होगी भिड़ंत