Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय महिला टीम ने कोरिया को हराकर पदक किया पक्का, फाइनल में चीन से होगी भिड़ंत

    Updated: Fri, 08 May 2026 12:24 AM (IST)

    भारतीय महिला रिकर्व टीम ने शंघाई में तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई और पहला पदक पक्का किया। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भारतीय महिला तीरंदाजी टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, शंघाई। भारत का तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में गुरुवार को प्रदर्शन मिला जुला रहा जब महिला रिकर्व टीम ने रिकॉर्ड दस बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को सेमीफाइनल में हराकर पहला पदक पक्का किया लेकिन पुरुष टीम पहले दौर में बांग्लादेश से हार गई।

    महिला टीम की सदस्यों दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कुमकुम मोहोद ने सेमीफाइनल में कोरिया को 5-1 से मात दी। अब उसका सामना स्वर्ण पदक के मुकाबले में रविवार को चीन से होगा। पुरुष रिकर्व टीम में तरूणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा और यशदीप भोगे थे जिन्हें बांग्लादेश ने 6-2 से मात दी।

    भारतीय महिला टीम ने लगातार जीते 3 मैच

    भारतीय महिला टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने छह तीरों में से चार पर 10 स्कोर किया और सिर्फ दो अंक गंवाकर पहला सेट 58-55 से जीता। दूसरे सेट में मुकाबला 56-56 से बराबर रहा लेकिन भारत ने 3-1 की बढत बना ली। मैच जीतने के लिए अब सिर्फ दो अंक की जरूरत थी और अगला सेट भारत ने 58-56 से अपने नाम किया।

    कोरिया ने यहां अनुभवहीन टीम भेजी है क्योंकि उसका फोकस चार महीने बाद जापान में होने वाले एशियाई खेलों पर है। कोरियाई टीम में दो नए चेहरे ली युंजी और ओ येजिन थे जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन कांग चाएयंग एकमात्र अनुभवी तीरंदाज थी। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने उजबेकिस्तान को पहले दौर में 6-2 (53-56, 57-54, 55-54, 55-51) से हराया। क्वार्टर फाइनल में तनावपूर्ण शूटऑफ में वियतनाम पर 5-4 से जीत दर्ज की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- विश्व कप में होगी भारतीय तीरंदाजों की कड़ी परीक्षा, टीम इंडिया सुधारना चाहेगी अपना प्रदर्शन