Exclusive: गोल्ड मेडल की हैट्रिक और आंखों में आंसू, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीत के बाद क्या बोलीं मीराबाई चानू?
मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 49 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा, यह उनका लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है। ...और पढ़ें

मीराबाई चानू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया। चानू ने 49 किग्रा की कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले उन्होंने 2022 और 2018 कॉमनवेल्थ में भी स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। ग्लासगो में गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबई काफी भावुक दिखी। राष्ट्रीय गान के दौरान वे भावुक हो गई।
किसी भी एथलीट का सपना होता है कि वो पोडियम पर खड़ा होकर भारत का तिरंगा लहराए। मीराबाई ने भारत के लिए ये कई बार किया है। ग्लासगो में सोना जीतने के बाद उन्होंने अपने भावुक पलों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने इस बात का भी जवाब दिया कि राष्ट्रगान के दौरान वे इमोशनल क्यों हो गई थी? इसके अलावा उन्होंने अपनी तैयारियों को लेकर भी अपडेट दिया है।
मीराबई चानू क्यों हुई थी इमोशनल
सवाल: गोल्ड मेडल जीतने के बाद, आपका एक वीडियो आया , जिसमें आप राष्ट्रगान के दौरान इमोशनल हो गई थी। एक एथलीट के तौर पर क्या आप बता सकती हैं कि वो पल कैसा लगता है? आप जब विदेशी धरती पर खड़े होते हैं, आपने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है और राष्ट्र गान बज रहा है।
जवाब: "हर एथलीट उस भावना को महसूस करता है। जब हमारा तिरंगा फहराया जाता है, तो हम वहां पर अपने आंसू रोकने की कोशिश करते हैं। उसे रोकना बहुत मुश्किल होता है। भावनाएं हावी हो जाती हैं। वो बहुत खुशी और गर्व का पल होता है।"
खबरें और भी
सवाल: ट्रेनिंग के दौरान आपको किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा?
जवाब: "मैंने सिर्फ अपनी तैयारी पर ध्यान दिया और बहुत मेहनत की। मेरे लिए अब सबसे बड़ी प्राथमिकता अपनी चोट से उबरना है। मैं चोट को ध्यान से मैनेज करूंगी और ट्रेनिंग जारी रखूंगी। रिहैबिलिटेशन पर पर पूरी फोकस रहेगा। मजबूत होकर वापसी करने के अलावा कोई खास प्लान नहीं हैं।"
मीराबाई चानू ने जीते लगातार तीन गोल्ड
मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ में लगातार 3 बार गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके अलावा 2020 ओलंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतने से चूक गई थी। ऐसे में अब 2028 में होने वाले ओलंपिक पर उनकी निगाहें होंगी।