'मुझे और मेरे परिवार को गालियां देते हैं', नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों ने कोच पर लगाया गंभीर आरोप
नीरज चोपड़ा ने पैरालंपिक पदक विजेता सुमित अंटिल के जेवलिन कोच नवल सिंह पर लगाए आरोपों का समर्थन किया है। सुमित ने कोच पर शराब पीकर खिलाड़ियों और उनके ...और पढ़ें

नीरज चोपड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा के एक खुलासे से भूचाल आ गया है। उन्होंने जेवलिन कोच नवल सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। इस मामले को पैरालंपिक पदक विजेता सुमित अंटिल ने उठाया है। अब चोपड़ा ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। सुमित ने आरोप लगाया कि कोच शराब पीकर खिलाड़ियों को गाली देते हैं और उनके सम्मान को भी ठेस पहुंचाई जाती है।
सुमित का कहना है कि वे किसी भी विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं लेकिन कोच ने हद पार कर दी। उन्होंने कोच नवल को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। उनका आरोप है कि शराब पीकर सभी खिलाड़ियों को गाली देते हैं। उन्हें नीरज ने भी अपना समर्थन दिया है। बता दें कि भारत में जेवलिन थ्रो को प्रसिद्ध करने में सुमित और नीरज दोनों ने ही अहम भूमिका निभाई है। अंटिल ने पैरालंपिक में लगातार दो बार गोल्ड मेडल जीता है, जबकि नीरज ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
नीरज चोपड़ा सहित कई खिलाड़ियों ने लिखा पत्र
द ब्रिज की एक रिपोर्ट के मुताबिक नीरज चोपड़ा और सुमित अंटिल के अलावा अन्य कई खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कोच नवल सिंह पर अपमानजनक भाषा उपयोग करने का आरोप लगाया है। सुमित ने लिखा, "मैं हमेशा से साफ-सुथरा खिलाड़ी रहा हूं और किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहता। मैंने कोच को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन अब मेरी सहनशक्ति जवाब दे गई है। कोच प्रतियोगिताओं के समय शराब पीकर रिकॉर्डिंग भेजते हैं, जिसमें खिलाड़ियों और उनके परिवारों को गाली दी जाती है। इसमें मां-बहनों की इज्जत तक को ठेस पहुंचाई जाती है।"
नीरज चोपड़ा ने दिया समर्थन
टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने भी इस मामले में सुमित अंटिल और अन्य खिलाड़ियों का पूरा समर्थन किया है। नीरज ने SAI को लिखे ईमेल में साफ कहा है कि वे इस उत्पीड़न के खिलाफ हैं और सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। नीरज ने लिखा, "मैं एक खिलाड़ी के रूप में कह रहा हूं कि खेल में सम्मान, अनुशासन और गरिमा जरूरी है। कोच नवल सिंह के बयान न सिर्फ अनुचित हैं बल्कि बेहद शर्मनाक हैं। मैं सभी खिलाड़ियों के साथ खड़ा हूं।"
SAI को दी गई लिखित शिकायत
10 अप्रैल को शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ियों ने SAI को लिखित शिकायत सौंपी। इस शिकायत में ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल हैं, जिसमें कोच नवल सिंह नीरज चोपड़ा, सुमित अंटिल, नवदीप सिंह और पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को गाली देते सुने जा सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।