ताइपे में गदर मचाने के बाद अब कोरिया फतह करने उतरेंगी 17 साल की तन्वी शर्मा, किदांबी श्रीकांत की भी जोरदार वापसी
ताइपे ओपन विजेता तन्वी शर्मा और पूरी तरह फिट किदांबी श्रीकांत कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन में भारत का नेतृत्व करेंगे। 17 वर्षीय तन्वी क्वालीफायर ...और पढ़ें

तन्वी शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, आसन (कोरिया)। ताइपे ओपन की चैंपियन तन्वी शर्मा और पूरी तरह से फिट होकर लौटे किदांबी श्रीकांत मंगलवार से शुरू हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।
पंजाब की 17 वर्षीय तन्वी ने रविवार को ताइपे ओपन के फाइनल में वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त थूई लिन्ह गुयेन को हराकर अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता। इस उपलब्धि ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है और अब कोरिया ओपन में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाह टिकी रहेगी।
तन्वी शर्मा क्वालीफायर में करेंगी मुकाबला
वह महिला सिंगल्स में क्वालीफायर के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पुरुष सिंगल्स में तीसरे वरीय श्रीकांत पर नजर रहेगी जो फिटनेस समस्या के कारण कनाडा ओपन में नहीं खेल पाए थे। वह अब पूरी तरह से फिट हैं और इजरायल के डैनियल डुबोवेंको के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे।
किरण जॉर्ज को पहले दौर में क्वालीफायर से मुकाबला करना है और प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीनी ताइपे के आठवें वरीय वांग पो-वेई से हो सकता है। सानीत दयानंद का सामना जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त युदाई ओकिमोतो से जबकि रौनक चौहान का दक्षिण कोरिया के चौथे वरीय जियोन ह्योक जिन से होगा।