Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    All England Open 2026: लक्ष्य सेन ने विक्टर लाई को हराकर फाइनल में मारी एंट्री

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 11:05 PM (IST)

    लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में विक्टर लाई को 21-16, 18-21, 21-15 से हराया। यह दूस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा के विक्टर लाई को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में जगह बना ली है। लक्ष्य इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दूसरी बार फाइनल में पहुंचे हैं, इससे पहले वे 2022 में भी फाइनल तक पहुंचे थे। सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और थकाऊ रहा। लक्ष्य सेन ने विक्टर लाई को 21-16, 18-21, 21-15 से हराया। यह मैच कुल 1 घंटे 37 मिनट तक चला।

    लक्ष्य ने न सिर्फ लाई की मजबूत चुनौती का सामना किया, बल्कि अपने दाएं पैर के अंगूठे में छाले और दर्द के बावजूद कमाल का धैर्य दिखाया। पहले गेम में दोनों खिलाड़ी शुरू से ही कांटे की टक्कर देते दिखे। स्कोर 17-16 तक बराबरी पर था, लेकिन लक्ष्य ने लगातार चार अंक लेकर गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में विक्टर लाई ने वापसी की। मिड-गेम ब्रेक पर वे 11-7 से आगे थे। लक्ष्य ने कोशिश की और स्कोर 16-16 तक बराबर किया, लेकिन लाई ने फिर बढ़त बनाई और गेम जीतकर मैच को निर्णायक गेम में ले गए।

    निर्णायक गेम में दिखाया अनुभव

    तीसरे और निर्णायक गेम में लक्ष्य के अनुभव काम आए। उन्होंने जोखिम भरे शॉट्स खेले और 15-9 की बढ़त ले ली। विक्टर लाई ने हार नहीं मानी और स्कोर 17-15 तक लाया, लेकिन लक्ष्य ने फिर चार लगातार अंक जीते और मैच खत्म किया। इसी के साथ उन्होंने फाइनल में एंट्री मार ली है। वे 2022 में फाइनल में जरूर पहुंचे थे लेकिन खिताबी मुकाबला अपने नाम नहीं कर सके थे। ऐसे में अब इस बार वे फाइनल जीतना चाहेंगे। हालांकि, फाइनल मैच सेन के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

    फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से भिड़ंत

    अब फाइनल में लक्ष्य सेन का सामना चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से होगा। लिन ने सेमीफाइनल में थाईलैंड के दूसरे सीड कुनलावुत विटिडसर्न को 21-14, 18-21, 21-16 से हराया। यह मैच 1 घंटे 18 मिनट चला। लक्ष्य सेन के कोच प्रकाश पदुकोण भी ऑल इंग्लैंड के फाइनल में पहुंच चुके हैं। उन्होंने 1980 और 1981 में फाइनल खेला और 1980 में खिताब भी जीता। लक्ष्य अब इतिहास रचने की कगार पर हैं।

    यह भी पढ़ें- All England Championship: लक्ष्य सेन किया बड़ा उलटफेर, गत चैंपियन युकी को कड़े मुकाबले में दी मात

    यह भी पढ़ें- PV Sindhu दुबई से सुरक्षित लौटीं भारत, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट