Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Thomas Cup: भारत को लगा बड़ा झटका, थॉमस कप सेमीफाइनल में नहीं खेलेंगे लक्ष्य सेन

    Updated: Sat, 02 May 2026 10:10 PM (IST)

    भारत को फ्रांस के विरुद्ध होने वाले थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है, क्योंकि उसके स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    लक्ष्‍य सेन।

    होर्सेंस (डेनमार्क), पीटीआई। भारत को फ्रांस के विरुद्ध होने वाले थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है, क्योंकि उसके स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन दाहिनी कोहनी में सूजन के कारण इसमें नहीं खेल पाएंगे। लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल में दो मैच पाइंट बचाकर विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी चोउ टिएन चेन पर एक घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21 22-20 21-17 से जीत दर्ज की, जिससे भारत ने चीनी ताइपे पर 3-0 से जीत हासिल की।

    हालांकि इस मैच के दौरान लक्ष्य की कोहनी में चोट लग गई थी और वह अभी तक इससे पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं। लक्ष्य के मेंटोर और पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार ने कहा कि कल चोउ के विरुद्ध मैच के दौरान गिरने से लक्ष्य के हाथ में विशेष कर कोहनी के आसपास सूजन आ गई है। उनके पैरों में छाले भी पड़ गए हैं। लक्ष्य की अनुपस्थिति में युवा आयुष शेट्टी विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव के विरुद्ध शुरुआती सिंगल्स मैच खेलेंगे।

    पोपोव ने 2024 में हाइलो ओपन में भारतीय खिलाड़ी को हराया था। विश्व के 30वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत दूसरे सिंगल्स मुकाबले में विश्व के 10वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स लैनियर का सामना करेंगे। तीसरे सिंगल्स खिलाड़ी के रूप में एचएस प्रणय का सामना विश्व के 17वें नंबर के खिलाड़ी टोमा जूनियर पोपोव से होगा, जिनका भारतीय खिलाड़ी के विरुद्ध 1-0 का रिकार्ड है।

    यदि मुकाबला सिंगल्स से आगे बढ़ता है तो हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन पहले डबल्स मुकाबले में एलोई एडम और लियो रासी का सामना करेंगे। अंतिम मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला पोपोव बंधुओं से होगा। भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने से पदक पक्का हो गया है। भारत ने 2022 में थामस कप जीता था। उसने 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक जीते थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Thomas Cup 2026: लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग और आयुष शेट्टी के दम पर भारत ने 3-0 से जीता मुकाबला

    यह भी पढ़ें- Thomas Cup Final: आयुष-प्रणय जीते, लेकिन चीन से हारा भारत