Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लीड्स ने फारेस्ट को हराकर ईपीएल में जारी रखी अपनी जंग

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 04:41 PM (IST)

    लीड्स यूनाइटेड ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 3-1 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग में रेलीगेशन से बचने की अपनी लड़ाई में बड़ी बढ़त हासिल की। पहले हाफ में जेडेन ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लीड्स ने फारेस्ट को हराकर ईपीएल में जारी रखी अपनी जंग

    डिजिटल डेस्क। लीड्स यूनाइटेड ने शुक्रवार रात पहले हॉफ में चार मिनट में दो गोल और फिर हॉफ टाइम के तुरंत बाद तीसरा गोल करके नाटिंघम फारेस्ट को 3-1 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबाल टूर्नामेंट से बाहर होने के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक बड़ी बढ़त हासिल की।

    फारेस्ट के स्थिर डिफेंस के खिलाफ 26वें मिनट में जेडेन बोगल ने इलिया ग्रुएव के शानदार थ्रू बाल पर दौड़ लगाकर लीड्स के लिए पहला गोल किया। इसके चार मिनट बाद, नोआ ओकाफोर ने 16 मैचों के गोल के सूखे को खत्म करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। वहीं डोमिनिक कैल्वर्ट-लेविन ने दूसरे हाफ के तीन मिनट बाद स्कोर 3-0 कर दिया।

    उन्होंने स्टीफन ओर्टेगा के पास पर सीने से शानदार गोल किया। 6 मिनट शेष रहते फारेस्ट के लिए लोरेंजो लुक्का ने सांत्वना गोल किया। लीड्स की इस लगातार चौथी जीत ने उसे लीग के रेलिगेशन जोन से नौ अंक आगे कर दिया और उसके ऊपर के दो क्लब क्रिस्टल पैलेस और टाटनेहम हाटस्पर के बराबर अंक हो गए। वहीं फारेस्ट का चार मैचों का अजेय लीग अभियान थम गया और वह 17वें स्थान पर बना रहा। 

    यह भी पढ़ें- एटलेटिको मैड्रिड ने 5-0 से जीता कोपा डेल रे का क्वार्टर फाइनल, लुकमैन ने पदार्पण मुकाबले में किया गोल