लवलीना और सचिन समेत 12 भारतीय स्वर्ण के दावेदार
ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और विश्व कप विजेता सचिन सिवाच सहित कुल 12 भारतीय मुक्केबाजों ने बाक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 के फाइनल में जगह बनाई है। ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और विश्व कप स्वर्ण विजेता सचिन सिवाच ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बाक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 के फाइनल में जगह बना ली। इन दोनों के अलावा 10 अन्य भारतीय मुक्केबाज भी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे गए हैं। इस तरह स्वर्ण पदक की दावेदारी में भारत की आठ महिलाएं और चार पुरुष मुक्केबाज शामिल है।
लवलीना ने 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में वेल्स की रोजी एक्लेस को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर दमदार प्रदर्शन किया। इससे महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में भारत का स्वर्ण पदक पक्का हो गया है। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार ने सेमीफाइनल में फ्रांस की आया हम्दी को 5-0 से हराया और अब फाइनल में उनका मुकाबला पूनम से होगा।
पूनम ने इंग्लैंड की आइवी-जेन स्मिथ को 4-1 से मात दी। महिलाओं में फाइनल में पहुंचने वाली अन्य भारतीय मुक्केबाजों में मंजू रानी (48 किग्रा), नीतू घंघास (51 किग्रा), प्रिया (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और नैना (80 किग्रा) शामिल हैं। सभी ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीते। पुरुष वर्ग में 60 किग्रा में सचिन सिवाच ने इंग्लैंड के जैक ड्रायडन को हराकर अपनी शानदार फार्म जारी रखी। इसके अलावा दीपक (70 किग्रा), आकाश (75 किग्रा) और अंकुश (80 किग्रा) ने भी जीत दर्ज कर भारत के लिए फाइनल में जगह बनाई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।