रौनक चौहान मकाऊ ओपन के मुख्य ड्रॉ में, चीनी ताइपे के झी यिंग वू से भिड़ेंगे
भारत के रौनक चौहान ने मंगलवार को क्वालीफिकेशन मैच के बीच से म्यांमार के अपने प्रतिद्वंद्वी हेन टुट के चोटिल होने के कारण हटने पर मकाऊ ओपन सुपर 300 बैड ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
मकाऊ, 16 जून (भाषा)। भारत के रौनक चौहान ने मंगलवार को क्वालीफिकेशन मैच के बीच से म्यांमार के अपने प्रतिद्वंद्वी हेन टुट के चोटिल होने के कारण हटने पर मकाऊ ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक गेम जीता जिसके बाद जब चौहान 14-21, 21-15, 19-17 से आगे चल रहे थे तो टुट ने मैच से हटने का फैसला किया।
चौहान बुधवार को मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में दुनिया के 133वें नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपे के झी यिंग वू से भिड़ेंगे। भारत के अलाप मिश्रा को इससे पहले टुट के विरुद्ध 18-21, 18-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन म्यांमार का यह खिलाड़ी चौहान के विरुद्ध रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गया।
महिला डबल्स में अश्विनी भट और शिखा गौतम को क्वालीफिकेशन मैच में अमालिया प्रातिव और सिति फादिया रमाधांती की इंडोनेशिया की जोड़ी के विरुद्ध 10-21, 8-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।