शिमकेंट में उपविजेता रहे मानस धामने, बुवैसर गदामौरी से हार का सामना करना पड़ा
भारत के युवा खिलाड़ी मानस धामने अपने पहले एटीपी चैलेंजर एकल फाइनल में खिताब जीतने से चूक गए। ...और पढ़ें

मानस धामने
नई दिल्ली, पीटीआई। भारत के युवा खिलाड़ी मानस धामने अपने पहले एटीपी चैलेंजर एकल फाइनल में खिताब जीतने से चूक गए। उन्हें रविवार को कजाकिस्तान के शिमकेंट में खेले गए एक कड़े मुकाबले में बेल्जियम के बुवैसर गदामौरी से हार का सामना करना पड़ा। इस 18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने दो घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में 6-7(8), 4-6 से हारने से पहले अपनी प्रतिद्वंद्वी के सामने कड़ी चुनौती पेश की।
धामने ने पहले सेट में अपने अधिक अनुभवी प्रतिद्वंद्वी को टाई-ब्रेक तक खींच लिया और यहां तक कि सेट पाइंट भी हासिल किया, लेकिन गदामौरी 10-8 से जीत दर्ज करने में सफल रहे। भारतीय खिलाड़ी दूसरे सेट में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया और बेल्जियम के खिलाड़ी ने निर्णायक बढ़त हासिल करके खिताब अपने नाम कर दिया।
फाइनल में हार के बावजूद धामने का प्रदर्शन अच्छा रहा और वह पहली बार शीर्ष 400 में जगह बनाने के लिए तैयार हैं। वह सोमवार को जारी होने वाली नई रैंकिंग में संभवत: अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 384वें स्थान पर पहुंच जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।