टेबल टेनिस स्टार Manika Batra एशियन गेम्स टीम से हुईं बाहर, यह चूक भारतीय खिलाड़ी को पड़ी भारी
भारत के शीर्ष रैंक वाले टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में जगह पक्की की। मनिका बत्रा का नाम रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है। ...और पढ़ें

मनिका बत्रा का नाम रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है।
HighLights
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टेबल टेनिस स्क्वाड की घोषणा
मनिका बत्रा को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया
मनिका की गैरमौजूदगी में श्रीजा अकुला संभालेंगी कमान
प्रेट्र, नई दिल्ली। भारत की सबसे मशहूर टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा को गुरुवार को इस साल होने वाले एशियन गेम्स के लिए राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया है। मनिका टेबल टेनिस फेडरेशन आफ इंडिया (टीटीएफआई) की तय चयन प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाईं।
मनिका को बाहर करने की वजह घरेलू इवेंट्स में उनकी गैर-मौजूदगी है, जिसके कारण वह टीटीएफआई की रैंकिंग में शामिल नहीं हैं। 20वें एशियन गेम्स जापान के आईची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होंगे। मनिका स्वास्तिका घोष के साथ रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं।
मनिका ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कई पदक जीते हैं और 2018 एशियन गेम्स में मिक्स्ड डबल्स में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। मनिका फिलहाल भारत की दूसरी सबसे ऊंची और दुनिया की 51वीं रैंकिंग की महिला खिलाड़ी हैं। उनसे आगे 45वीं रैंक के साथ श्रीजा अकुला हैं। टीटीएफआई खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर करता है।
टीटीएफआई ने कहा कि चयन प्रक्रिया यह पक्का करता है कि भारत के सबसे ऊंची रैंकिंग वाले और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एशिया के सबसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले।
एशियन गेम्स में टेबल टेनिस इवेंट्स 20 से 28 सितंबर के बीच होंगे। इसमें टेबल टेनिस में पुरुषों की टीम की अगुवाई अनुभवी खिलाड़ी जी. साथियान और हरमीत देसाई करेंगे साथ ही नेशनल स्तर के दिग्गज खिलाड़ी मानव विकास ठक्कर और मानुष शाह भी टीम में होंगे।
खबरें और भी
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टेबल टेनिस स्क्वाड
पुरुष - जी साथियान, मानव ठक्कर, मानुष शाह, पायस जैन, हरमीत देसाई।
महिला - श्रीजा अकुला, यशस्विनी घोरपड़े, दिया चित्ले, सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास।
रिजर्व - मनिका बत्रा, स्विस्तका घोष, अंकुर भट्टाचारजी, रोनित भांजा।