Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा एक्‍शन में नजर आएंगे, जानें फ्री में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 08:19 PM (IST)

    ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा 2026 सीजन की शुरुआत करने को तैयार हैं। चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में भाला फेंकते हुए नजर आएंगे। ...और पढ़ें

    नीरज चोपड़ा

    नीरज चोपड़ा

    HighLights

    1. नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में लेंगे हिस्‍सा

    2. पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार एक्‍शन में दिखेंगे नीरज

    3. नीरज ने दोहा में ही 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत के ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा 2026 सीजन की शुरुआत करने को तैयार हैं। नीरज शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में हिस्‍सा लेते हुए नजर आएंगे। भारतीय जेवलिन थ्रोअर ने पीठ में चोट के कारण पिछले साल सितंबर में वर्ल्‍ड चैंपियनशिप्‍स के बाद से किसी प्रतियोगिता में हिस्‍सा नहीं लिया।

    कई महीनो के रिहैब और ट्रेनिंग के बाद नीरज चोपड़ा कतर में वर्ल्‍ड क्‍लास खिलाड़‍ियों के खिलाफ प्रतिस्‍पर्धा करने को तैयार हैं। 28 साल के नीरज चोपड़ा की दोहा डायमंड लीग में राह आसान नहीं होगी। गत चैंपियन केशहोर्न वोलकोट, दो बार के वर्ल्‍ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स और श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरागे से नीरज दो-दो हाथ करेंगे।

    कड़े प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला

    याद दिला दें कि श्रीलंकाई जेवलिन थ्रोअर ने 92.62 मीटर की दूरी पर थ्रो करके सुर्खियां बटोरी और इस सीजन वर्ल्‍ड लीडर बने। वैसे, नीरज चोपड़ा के लिए दोहा विशेष स्‍थान है। पिछले साल मई में यहां नीरज ने अपने करियर का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते 90 मीटर दूरी तय की। उन्‍होंने 90.23 मीटर की दूरी का थ्रो किया था।

    दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्‍ट नीरज चोपड़ा को उम्‍मीद होगी कि वो जल्‍द ही अपनी लय हासिल करे और सीजन की दमदार शुरुआत करें। नीरज चोपड़ा को लाइव एक्‍शन में देखने के लिए आप यहां डिटेल्‍स हासिल कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा : Live Streaming

    नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में कब एक्‍शन में नजर आएंगे?

    नीरज चोपड़ा 19 जून यानी शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में स्‍पर्धा करते हुए नजर आएंगे।

    दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा किस समय एक्‍शन में नजर आएंगे?

    नीरज चोपड़ा भारतीय समयानुसार रात 11:15 बजे एक्‍शन में नजर आएंगे।

    नीरज चोपड़ा को दोहा डायमंड लीग में फैंस कहां देख सकते हैं?

    फैंस नीरज चोपड़ा का लाइव एक्‍शन वांडा डायमंड लीग के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा नीरज चोपड़ा से जुड़ी प्रमुख अपडेट्स फैंस जागरण डॉट कॉम पर पढ़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे और मेरे परिवार को गालियां देते हैं', नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों ने कोच पर लगाया गंभीर आरोप

    यह भी पढ़ें- Neeraj Chopra और दिग्गज कोच जान जेलेज्नी के रास्ते हुए अलग, सिर्फ एक सीजन के बाद खत्म किया करार