Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Athletics Championships 2025: नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए किया क्वालीफाई, पहले ही थ्रो में कर दिया कमाल

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 04:25 PM (IST)

    भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने जापान के टोक्यो में शुरू हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की। नीरज चोपड़ा ने बुधवार को टोक्यो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भाला फेंक के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गत चैंपियन नीरज ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले प्रयास में 84.85 मीटर भाला फेंककर 84.50 मीटर के स्वत निर्धारित कट-ऑफ मार्क को पार कर लिया।

    Hero Image
    फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा। इमेज- पीटीआई

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने जापान के टोक्यो में शुरू हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की। नीरज चोपड़ा ने बुधवार को टोक्यो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भाला फेंक के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गत चैंपियन नीरज ने क्वालीफिकेशन राउंड में अपने पहले प्रयास में 84.85 मीटर भाला फेंककर 84.50 मीटर के स्वत: निर्धारित कट-ऑफ मार्क को पार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भारतीय भी ले रहे हिस्‍सा

    भाला फेंक क्वालीफिकेशन राउंड में तीन और भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ग्रुप ए में सचिन यादव और ग्रुप बी में रोहित यादव और यशवीर सिंह हैं। पेरिस ओलंपिक में नीरज को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम भी ग्रुप बी में हिस्सा लेंगे। भाला फेंक का फाइनल गुरुवार को होगा। यह भारतीय समयानुसार दोपहर 3:53 बजे शुरू होगा।

    नीरज के प्रदर्शन पर नजर

    मौजूदा सीजन में नीरज का प्रदर्शन दमदार रहा है। दोहा डायमंड लीग में भारत के इस स्‍टार ने पहली बार 90 मीटर के आंकड़े को पार किया। पेरिस डायमंड लीग और बेंगलुरु में हुए उद्घाटन नीरज चोपड़ा क्लासिक में भी उन्‍होंने जीत दर्ज की थी। नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में जर्मनी के जूलियन वेबर का सामना नहीं कर पाए और दूसरे पायदान पर रहे थे।

    अरशद नदीम ग्रुप बी में

    • पाकिस्‍तान के अरशद नदीम विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्‍सा ले रहे हैं।
    • नीरज चोपड़ा से उनका सामना हो सकता है।
    • दोनों को क्वालिफाइंग सत्र के लिए अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है।
    • नीरज जहां ग्रुप ए में हैं, वहीं अरशद ग्रुप बी में हैं।
    • ग्रुप ए में वेबर, त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट, और जैकुब वाडलेज्च भी हैं।
    • ग्रुप बी में एंडरसन पीटर्स, केन्या के जूलियस येगो समेत अन्‍य प्‍लेयर शामिल हैं।
    • क्वालिफाइंग सत्र में 37 एथलीट हिस्‍सा ले रहे हैं। ग्रुप ए में 19 और बी में 18 को रखा गया है।
    • क्वालीफिकेशन मार्क 84.85 मीटर है।
    • स्वत: क्वालीफिकेशन का 84.50 मीटर का आंकड़ा छूने वाले या सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ी गुरुवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगे।
    • जर्मनी के जूलियर वेबर ने भी 87.21 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफाई कर लिया।
    • बुडापेस्ट में पिछली विश्व चैंपियनशिप में नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता था, जबकि नदीम दूसरे और वालेश तीसरे स्थान पर रहे थे।
    • नीरज की नजरें विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक बरकरार रखने वाले तीसरे पुरुष भालाफेंक खिलाड़ी बनने पर लगी होंगी।
    • चोपड़ा के मौजूदा कोच चेक गणराज्य के जान जेलेज्नी (1993 और 1995) और पीटर्स (2019 और 2022) ही यह कमाल कर चुके हैं।
    • पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद नीरज का सामना पहली बार नदीम से होगा।
    • नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 का थ्रो फेंककर स्वर्ण जीता था।
    • टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन नीरज 89.45 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- Asia Cup से दूर जापान में भी होगा भारत-पाकिस्‍तान का महामुकाबला, नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की होगी भिड़ंत

    यह भी पढ़ें- No Handshake को फॉलो करेंगे Neeraj Chopra? पाकिस्तान के अरशद नदीम से कब और कहां होगी भिड़ंत