Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नीरू धांडा ने शॉटगन विश्‍व कप में लगाया ऐतिहासिक 'गोल्‍डन' निशाना, हासिल की अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 01:09 AM (IST)

    नीरू धांडा ने आईएसएसएफ निशानेबाजी शॉटगन विश्‍व कप की महिला ट्रैप स्‍पर्धा में गोल्‍ड मेडल जीता। नीरू ने अपने करियर का पहला व्‍यक्तिगत विश्‍व कप गोल्‍ड ...और पढ़ें

    नीरू धांडा (Pic Credit - India_AllSports X)

    नीरू धांडा (Pic Credit - India_AllSports X)

    HighLights

    1. नीरू ने शॉटगन विश्‍व कप में गोल्‍ड मेडल जीता

    2. नीरू ने पहला व्‍यक्तिगत विश्‍व कप गोल्‍ड मेडल जीता

    3. नीरू के करियर की यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि

    प्रट्र, लोनाटो। एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नीरू धांडा ने शनिवार को इटली के लोनाटो में आईएसएसएफ निशानेबाजी शॉटगन विश्व कप की महिला ट्रैप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का पहला व्यक्तिगत विश्व कप स्वर्ण पदक जीत लिया।

    इसके साथ ही उन्होंने इस वर्ष वैश्विक स्तर पर शॉटगन स्पर्धाओं में भारत के व्यक्तिगत पदक के इंतजार को भी समाप्त कर दिया।

    पिछले वर्ष एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण और इस साल आईएसएसएफ विश्व कप मिक्सड टीम स्पर्धा में कांस्य जीतने वाली 26 वर्षीय नीरू के करियर की यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

    उन्होंने लगातार दो दिन बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन नीरू ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 30 में से 27 निशाने साधकर विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ दिया।

    फ्रांस की पूर्व विश्व चैंपियन कैरोल कार्मेनियर 25 अंकों के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं, जबकि मेजबान इटली की एरिका सेसा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

    इस स्पर्धा में भारत की अन्य निशानेबाज मनीषा कीर 125 में 117 अंक के साथ क्वालिफिकेशन में 10वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं थीं।

    यह भी पढ़ें: चंदे के पैसों से जीता था ओलंपिक मेडल, स्वतंत्र भारत के पहले चैंपियन की अनकही कहानी अब बड़े पर्दे पर

    यह भी पढ़ें: केरल की एंसी सोजन ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ मचाई सनसनी, कामयाबी के पीछे है दो ऑटो ड्राइवरों की कड़ी मेहनत