नार्वे शतरंज: आर प्रगनानंद ने मैग्नस कार्लसन को तीसरे दौर के रोमांचक मुकाबले में हराया
आर प्रगनानंद ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को यहां नार्वे शतरंज के तीसरे दौर के रोमांचक मुकाबले में हराकर पूरे तीन अंक ले लिए, जबकि मौजू ...और पढ़ें
-1779983711520_m.webp)
आर प्रगनानंद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ओस्लो, पीटीआई। आर प्रगनानंद ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को यहां नार्वे शतरंज के तीसरे दौर के रोमांचक मुकाबले में हराकर पूरे तीन अंक ले लिए, जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश का खराब फॉर्म जारी रहा। गुकेश को अलीरजा फिरोजा ने आर्मागेडोन (सडन डैथ टाइब्रेकर) पर हराया, लेकिन ड्रॉ रही थी।
इस साल टूर्नामेंट में कार्लसन चिर परिचित फॉर्म में नहीं दिख रहे थे लेकिन सात बार के चैंपियन को उसके देश में हराना विश्व शतरंज की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। बुकारेस्ट में सुपरबेट शतरंज क्लासिक रोमानिया में शानदार प्रदर्शन करके आए प्रगनानंद ने उस लय को कायम रखा। इस जीत के बाद उनके 4.5 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं।
फिरोजा 7.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। गुकेश के 3.5 अंक है और वह छह खिलाड़ियों के ओपन वर्ग में चौथे स्थान पर हैं। कार्लसन 1.5 अंक लेकर छठे स्थान पर है। प्रगनानंद ने 2024 में इसी टूर्नामेंट में क्लासिकल प्रारूप में पहली बार कार्लसन को हराया था।
फिरोजा रोमानिया में लगी चोट के कारण व्हीलचेयर पर आयोजन स्थल से गए और मून बूट पहनकर आए थे। उन्हें दर्द हो रहा था लेकिन उससे पार पाते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। गुकेश का खराब फॉर्म चिंता का सबब है क्योंकि उन्हें इस साल के आखिर में जावोखिर सिंडारोव के विरुद्ध विश्व चैंपियनशिप मुकाबला खेलना है।
खबरें और भी
महिला वर्ग में दिव्या देशमुख ने टूर्नामेंट में तीसरी बार आर्मागेडोन पर जीत दर्ज की और इस बार बिबिसेरा असायुबायेवा को हराया। अब वह 4.5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि बिबिसेरा उनसे एक अंक आगे है। दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हंपी को गत चैंपियन अन्ना मुजिचुक ने हराया। हंपी दो अंक लेकर छठे स्थान पर है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।