Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीसीआई ने कोच नवल सिंह को हटाया, सुमित अंतिल और नीरज चोपड़ा ने लगाए थे उत्पीड़न के आरोप

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 09:23 AM (IST)

    भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने कोच नवल सिंह को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने उन पर मानसिक प्रत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नवल सिंह को हुई छुट्टी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली: भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने शनिवार को कोच नवल सिंह को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। द्रोणाचार्य अवॉर्डी नवल सिंह पर पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने मानसिक प्रताड़ना और अपशब्द कहने का आरोप लगाया था।

    सुमित ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से नवल सिंह की शिकायत की थी। पीसीआई के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा, नवल को सभी गतिविधियों से हटा दिया गया है। सुमित अंतिल के अलावा भी और एथलीटों ने उनकी शिकायत की थी।

    शिकायत मिलने के बाद लिया संज्ञान

    झाझरिया ने कहा कि शिकायतें मिलने के बाद मामले का संज्ञान लिया गया। एथलीटों को अपनी चिंताएं बताने का पूरा मौका दिया गया। क्योंकि आरोप गंभीर थे और गलत व्यवहार के शुरुआती सुबूत थे, इसलिए पीसीआई ने एक आपात बैठक की। मौखिक सुनवाई और लिखित शिकायतों की समीक्षा करने पर कमेटी ने एकमत से कोच नवल सिंह की सेवा तुरंत खत्म करने फैसला किया।

    नीरज चोपड़ा को भी किया परेशान

    नवल को 2015 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, वह फिलहाल सचिन यादव को प्रशिक्षण दे रहे हैं। सुमित अंतिल ने यह भी आरोप लगाया कि नवल 'शायद मानसिक रूप से अस्थिर' है और वह उनके और नीरज चोपड़ा जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।

    अंतिल ने बताया कि नवल सिंह ने हमारा मानसिक उत्पीड़न किया और मेरे और नीरज के परिवार के साथ दु‌र्व्यवहार किया। नवल जान-बूझकर अपने अपमानजनक बयानों की रिकार्डिंग हमारे (टीम) प्रबंधकों के साथ साझा करते थे। साई के एक सूत्र ने कहा कि इस मामले को महासंघ के साथ उचित तरीके से उठाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे और मेरे परिवार को गालियां देते हैं', नीरज चोपड़ा समेत कई खिलाड़ियों ने कोच पर लगाया गंभीर आरोप

    यह भी पढ़ें- Neeraj Chopra और दिग्गज कोच जान जेलेज्नी के रास्ते हुए अलग, सिर्फ एक सीजन के बाद खत्म किया करार