CWG 2026: 'मुझे गर्व है', पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्लास्गो में दमदार प्रदर्शन करने वालों को दी बधाई, बेहतर भविष्य की जताई उम्मीद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 39 मेडल जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक् ...और पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को बधाई दी है। इन खेलों में भारत मेडल तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत ने कुल 39 मेडल जीते। बीती रात इन खेलों का समापन हुआ।
ग्लास्गो में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज मेडल जीते। मुक्केबाजी में भारत ने कमाल किया और सात गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
'मुझे गर्व है'
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से भारतीय दल की जमकर तारीफ की और कहा कि वह आगे भी इसी तरह प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। उन्होंने लिखा, "ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारे भारतीय दल द्वारा किए गए प्रदर्शन पर मुझे गर्व है। मुझे इस बात की खुशी है कि भारत ने 39 मेडल जीते हैं जिसमें से 13 गोल्ड शामिल हैं। मेडल विजेताओं को बधाई।"
उन्होंने लिखा, "पूरे खेलों के दौरान हमारे खिलाड़ियों ने शानदार योग्यता, प्रतिबद्धता और दृढसंकल्प दिखाया। उनकी मेहनत युवाओं को प्रेरित करेगी। आने वाले दिनों के लिए पूरे दल को मेरी शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि भारतीय खिलाड़ी आगे भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और देश को गर्व करने का मौका देंगे।"
Proud of our contingent’s performance at the Glasgow Commonwealth Games.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 3, 2026
Delighted that India has won 39 medals, including 13 Golds. Congrats to the medal winners.
Throughout the Games, our talented athletes have displayed exceptional skill, determination and dedication.…
कम खेलों में लिया हिस्सा
इन खेलों में कई खेलों को जगह नहीं मिली थी क्योंकि ग्लास्गो को आखिरी समय पर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली थी। जिसकी वजह से कुश्ती, हॉकी, बैडमिंटन, निशानेबाजी, टेबल टेनिस जैसे खेल इनका हिस्सा नहीं बन सके। ये वो खेल हैं जिनमें भारत पदक जीतता है। इन खेलों के न होने से भारत को नुकसान उठाना पड़ा।
भारत के कुल 122 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी के साथ पैरा खेलों का भी आयोजन किया गया था। मेडल टेली में ऑस्ट्रेलिया कुल 171 मेडल के साथ पहले नंबर पर रहा। उसके बाद इंग्लैंड रहा जिसने कुल 110 मेडल जीते। तीसरे स्थान पर 62 मेडल जीतने वाला कनाडा रहा।