Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    19 वर्षीय पूजा सिंह ने ऊंची कूद में रचा इतिहास, तोड़ा 14 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 30 May 2026 11:36 AM (IST)

    एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 वर्षीय पूजा सिंह ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता और 14 साल पुराना सीनियर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पूजा सिंह ने किया कमाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, हांगकांग: एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत की 19 वर्षीय पूजा सिंह ने ऊंची कूद में न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता, बल्कि 14 वर्ष से चले आ रहे इस स्पर्धा के सीनियर नेशनल रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

    पूजा ने 1.93 मीटर की छलांग लगाते हुए सहाना कुमारी के 2012 में बनाए गए 1.92 मीटर के सीनियर नेशनल रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। प्रतियोगिता से पहले पूजा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.90 मीटर था। इसलिए पूजा का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना कोई हैरानी की बात नहीं थी।

    पिछले साल भी दिखाया कमाल

    पिछले साल दक्षिण कोरिया में हुई एशियाई चैंपियनशिप में भी पूजा ने 1.89 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि पूजा ने हाल में रांची में हुए फेडरेशन कप में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन अब इस छलांग से उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तय किए गए 1.92 मीटर के क्वालिफाइंग मार्क को पार कर लिया है।

    संघर्षों का किया सामना

    हरियाणा के फतेहाबाद के एक गांव में राजमिस्त्री की बेटी पूजा को अपने करियर की शुरुआत में आर्थिक तंगी के चलते गांव के खेतों में बांस के डंडों और भूसे की बोरियों की मदद से अभ्यास करना पड़ा था। दो दिनों की प्रतियोगिताओं में भारत अब तक चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका है। नितिन गुप्ता ने पुरुषों की 5000 मीटर की पैदल दौड़ और अमानत कंबोज ने महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता पदक।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- निपम चौहान ने हांगकांग में रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत किया देश का नाम रोशन

    यह भी पढ़ें- AFI का बड़ा फैसला: एथलीट अब नहीं खेल पाएंगे अपने से ऊंचे आयु वर्ग में, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 साल का बैन