ओलंपिक की मेडल विनर को प्राची ने धूल चटाकर किया हैरतअंगेज कारनामा, भारत ने अब तक 6 मेडल किए पक्के
विश्व बॉक्सिंग कप 2026 के दूसरे चरण में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल 6 मेडल पक्के कर लिए हैं। प्राची ने ओलंपिक मेडलिस्ट को ...और पढ़ें

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप
HighLights
भारतीय मुक्केबाजों ने विश्व बॉक्सिंग कप में 6 मेडल पक्के किए
प्राची ने ओलंपिक मेडलिस्ट को हराकर भारत के लिए मेडल जीता
मिनाक्षी ने विश्व चैंपियन को 5-0 से करारी शिकस्त दी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विश्व बॉक्सिंग कप 2026 के दूसरे चरण में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार खेल दिखाया है। भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 6 मेडल पक्के कर लिए हैं। टूर्नामेंट में प्राची ने सभी को अपने शानदार खेल से हैरान कर दिया है। उन्होंने ओलंपिक में मेडल जीतने वाली शिह यी वू को हराकर मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपनी जीत के साथ हर किसी को चौंका दिया है।
57 किलो ग्राम वर्ग में प्राची ने दिन का सबसे यादगार मुकाबला खेला। उन्होंने पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट शिह यी वू (चीनी ताइपे) को 4-1 से हराया। यह जीत काफी संघर्ष भरी थी लेकिन प्राची ने दम दिखाया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब उन्होंने मेडल पक्का कर लिया है। पुरुष वर्ग में दीपक और निखिल का भी दबदबा देखने को मिला।
मिनाक्षी ने विश्व चैंपियन को किया क्लीन स्वीप
48 किलो ग्राम की विश्व नंबर 1 मुक्केबाज मिनाक्षी ने वजन बढ़ाकर 51 किलो ग्राम वर्ग में हिस्सा लिया और कमाल कर दिखाया। उन्होंने कजाकिस्तान की मौजूदा विश्व चैंपियन (2025) और विश्व नंबर 3 अलुआ बाल्किबेकोवा को 5-0 से करारी शिकस्त दी। यह भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जा रही है।
पुरुष वर्ग में दीपक और निखिल का दबदबा
महिलाओं के अलावा पुरुष बॉक्सर्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। 70 किलो ग्राम में दीपक ने अजरबैजान के नबी इस्गंदरोव को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 55 किलो ग्राम में निखिल ने अजरबैजान के अमिन मम्मदजादा पर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। इन दोनों ने भी भारत के मेडल खाते में अहम योगदान दिया। 65 किलो ग्राम वर्ग में सनेह ने पोलैंड की किंगा क्रोव्का के खिलाफ जोरदार कोशिश की लेकिन 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम का कुल प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
खबरें और भी
भारत की मजबूत तैयारी दिखी
क्वार्टरफाइनल में मिली इन सफलताओं के बाद भारत ने टूर्नामेंट में छह मेडल सुनिश्चित कर लिए हैं। खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और अलग-अलग वजन वर्गों में गहराई साफ नजर आ रही है। अब टीम सेमीफाइनल और फाइनल में और ज्यादा पदक तथा गोल्ड मेडल की उम्मीद कर रही है।