Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asian U20 Athletics Championship 2026: राहुल जाखड़ ने एशियन यू-20 डेकाथलान स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    Updated: Sun, 31 May 2026 12:52 PM (IST)

    गुजरात के वलसाड के 18 वर्षीय राहुल जाखड़ ने हांगकांग में 22वीं एशियन यू-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डेकाथलान स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा ह ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Asian U20 Athletics Championship 2026: राहुल जाखड़ ने एशियन यू-20 डेकाथलान स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    डिजिटस डेस्क, जागरण दिल्ली। गुजरात के वलसाड जिले के चरवाडा गांव के 18 वर्षीय राहुल जाखड़ ने हांगकांग (चीन) में आयोजित 22वीं एशियन यू-20 (अंडर-20) एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डेकाथलान स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। राहुल ने दस इवेंट की इस कठिन प्रतियोगिता में कुल 7,185 पाइंट प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया और साथ ही अंडर-20 श्रेणी में भारत का नया राष्ट्रीय रिकार्ड भी स्थापित किया।

    यह उपलब्धि केवल राहुल के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय एथलेटिक्स के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के समान है। इस प्रदर्शन के साथ राहुल एशिया के श्रेष्ठ यू-20 डेकाथलिट बने हैं और उनन्होंने वैश्विक क्रम में भी शीर्ष के आठ खिलाड़ियों में स्थान हासिल किया है। राहुल ने कहा कि मेरी समग्र यात्रा में मुझे मार्गदर्शन तथा सहयोग देने वाले मेरे सभी कोच का मैं आभारी हूं। गुजरात सरकार ने खिलाड़ियों को उत्तम सुविधाएं एवं अवसर प्रदान किए हैं। अब मेरा सपना कामनवेल्थ गेम्स तथा ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का है और इसके लिए मैं लगातार मेहनत करता रहूंगा।