Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Commonwealth Games 2026: राजा मुथुपंडी ने भारत की झोली में डाला एक और मेडल, वेटलिफ्टिंग में किया सिल्वर अपने नाम

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:55 AM (IST)

    राजा मुथुपंडी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग के 65 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कुल 286 किलोग्राम भार उठाकर भारत को च ...और पढ़ें

    HighLights

    1. राजा मुथुपंडी ने 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीता

    2. ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का चौथा पदक

    3. कुल 286 किग्रा भार उठाकर हासिल की उपलब्धि

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को एक और पदक मिला है। राजा मुथुपंदी ने वेटलिफ्टिंग में 65 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क में कुल 286 किलोग्राम भार उठाते हुए पदक जीता।

    पहले स्थान पर मलेशिया के अजनिल बिन बिदिन मुहामेद रहे जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता। बिदिन ने 299 किलोग्राम भार उठाया। पापुआ न्यू गिनी के मोरेया बारू ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वह अंत तक भारतीय खिलाड़ी को टक्कर दे रहे थे, लेकिन अंत में राजा ने बाजी मार ली। इसी के साथ इन खेलों में वेटलिफ्टिंग और पावर वेटलिंफ्टिंग को मिलाकर भारत के हिस्से कुल चार पदक आ गए हैं।

    ऐसे बनाई पहचान

    राजा का यहां तक का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2017 में उन्होंने यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स और जूनियर चैंपियनशिप में पदक जीते। 2019 और 2022 में उन्होंने अपने आप को एक उभरते हुए वेटलिफ्टर के तौर पर पेश किया। 2019 में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में वह पीछे रह गए थे क्योंकि उन्हें लिगामेंट में चोट लगी थी। इस चोट की उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी जिसके कारण वह कई दिनों तक खेल से दूर रहे थे। 2021 में उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन वह 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह नहीं बना पाए थे।

     

    दमदार वापसी

    राजा ने हार नहीं मानी और 2024 से जो उन्होंने राह पकड़ी है उसने उनकी यहां तक की राह तय की है। 2024 में उन्होंने 61 किलोग्राम कैटेगरी में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। एक साल बाद यानी 2025 में उन्होंने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अब उनकी नजरें लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों पर टिकी हैं।

    यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: जादुमणि ने पाकिस्तानी मुक्केबाज पर बरसाए जमकर पंच, प्रीति ने भी जीता मुकाबला; दोनों पदक के करीब

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स में आज से दिखेगा भारतीयों का दम, दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा की नजरें दूसरे स्वर्ण पर