हाफ मैराथन में रोबोट ने तोड़ा इंसान का विश्व रिकॉर्ड, कितने समय में पूरी की दौड़?
चीन में एक ह्यूमनाइड रोबोट 'फ्लैश' ने 2026 बीजिंग ई-टाउन हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ 50 मिनट 26 सेकंड में पूरी कर मानव विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...और पढ़ें

हाफ मैराथन
पीटीआई, बीजिंग। ह्यूमनाइड रोबोट ने हाफ मैराथन में इंसान का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को आयोजित इस दौड़ में रोबोट ने 21 किलोमीटर की दौड़ मात्र 50 मिनट और 26 सेकंड में पूरा कर मानव विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। ह्यूमनाइड ऐसे रोबोट होते हैं, जिनकी संरचना और कार्य करने की क्षमता इंसानों जैसी होती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन की शेंजेन आनर स्मार्ट टेक्नोलाजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित ह्यूमनाइड रोबोट 'फ्लैश' ने 2026 बीजिंग ई-टाउन हाफ-मैराथन में जीत हासिल की और 57:20 के मानव विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया। पुरुषों की हाफ मैराथन का विश्व रिकॉर्ड पिछले महीने पुर्तगाल के लिस्बन हाफ मैराथन में युगांडा के स्टार धावक जैकब किप्लिमो ने बनाया था।
रोबोट और इंसानों के बीच हुई दौड़
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, रोबोट और इंसानों ने 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई, लेकिन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग लेन में दौड़े। हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में, चीन के झाओ हाइजी ने एक घंटे, सात मिनट और 47 सेकेंड में पुरुषों का खिताब जीता, जबकि उनकी हमवतन वांग कियाओक्सिया ने 1:18:06 के समय के साथ महिलाओं की दौड़ में जीत हासिल की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।