Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    इंटरनेशनल खिलाड़ी रोहिणी कलम ने की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 04:09 PM (IST)

    इंटरनेशनल जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अर्जुन नगर राधागंज की रहने वाली थीं। जानकारी के अनुसार, रोहिणी आष्टा में एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के रूप में कार्यरत थीं और शनिवार को ही घर देवास लौटी थीं।

    Hero Image

    जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम ने किया सुसाइड।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम (35), निवासी अर्जुन नगर राधागंज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रोहिणी आष्टा में एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के रूप में कार्यरत थीं और कल ही घर देवास लौटी थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह वह पूरी तरह सामान्य थीं। नाश्ता करने के बाद उन्हें एक फोन आया, जिसके बाद वह अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर छोटी बहन ने सब्बल (लोहे की रॉड) से दरवाजा तोड़ा तो रोहिणी फांसी पर लटकी मिलीं।

    पिछले साल जीता था ब्रांज मेडल

    रोहिणी कलम ने पिछले साल अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। कुछ समय पहले उनका पेट में गठान का ऑपरेशन भी हुआ था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की सूचना पर बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।