Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Miami Open: लगातार दूसरी बार चैंपियन बनीं सबालेंका, खास लिस्ट में लिखवाया नाम

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 07:34 PM (IST)

    एरिना सबालेंका ने मियामी ओपन फाइनल में कोको गफ को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। उन्होंने इंडियन वेल्स और मियामी खिताब जीतकर 'सनशाइन डबल' पूरा किय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सबालेंका ने किया कमाल

    रॉयटर, मियामी: एरिना सबालेंका ने शनिवार को मियामी ओपन के फाइनल में घरेलू खिलाड़ी कोको गफ को 6-2, 4-6, 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया और सनशाइन डबल पूरा किया। इसके अलावा एक खास क्लब में शामिल हो गईं।

    दुनिया की नंबर एक सबालेंका ने मैच में अपने पहले सर्विस पाइंट्स में 73 प्रतिशत जीते और जीत के रास्ते में केवल दो ब्रेक प्वाइंट का सामना किया। यह मुकाबला 2025 फ्रेंच ओपन फाइनल का रीमैच था, जिसे गफ ने जीता था।

    बनीं ऐसी पांचवीं महिला

    सबालेंका इंडियन वेल्स और मियामी खिताब लगातार जीतने वाली सिर्फ पांचवीं महिला खिलाड़ी बनीं। कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में होने वाले इन टूर्नामेंट्स को साथ जीतने को सनशाइन डबल कहा जाता है। सबालेंका ने कहा कि मैं कोको से शुरुआत करना चाहती हूं। तुम एक फाइटर हो और मुझे बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए मजबूर करती हो। मुझे हमारी प्रतिद्वंद्विता पसंद है।

    गफ के विरुद्ध उनका करियर रिकार्ड अब 7-6 हो गया है। सबालेंका 2019 और 2021 में एश्ले बार्टी के बाद मियामी में लगातार खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। 2020 का टूर्नामेंट कोविड-19 के कारण रद कर दिया गया था।

    इन महिलाओं के साथ लिखवाया नाम

    बेलारूस की सबालेंका अब इगा स्वियातेक (2022), विक्टोरिया अजारेंका (2016), किम क्लाइस्टर्स (2005) और स्टेफी ग्राफ (1994, 1996) के साथ 'सनशाइन डबल' पूरा करने वाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं। सबालेंका ने इस साल अपना रिकॉर्ड 23-1 कर लिया। उनकी एकमात्र हार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में एलेना रिबाकिना के विरुद्ध आई थी, जिन्हें उन्होंने बाद में इंडियन वेल्स फाइनल और मियामी सेमीफाइनल में हरा दिया।

    यह भी पढ़ें- Miami Open: सेमीफाइनल में आमने-सामनें होंगी एरिना सबालेंका और एलेना रिबाकिना

    यह भी पढ़ें- Miami Open: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जानिक सिनर, दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी ने एलेक्स माइकेल्सन को दी शिकस्त