Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में समीर-रोहित ने गोल्ड पर साधा निशाना, भारत बना टेबल टॉपर

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 03:49 PM (IST)

    जर्मनी में चल रही ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारतीय निशानेबाजों ने 5 मेडल जीते, जिससे कुल पदकों की संख्या 8 हो गई और भारत अंक तालिका म ...और पढ़ें

    ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप

    ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप

    HighLights

    1. भारत ने ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 8 पदक जीते

    2. समीर और रोहित कन्यान ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते

    3. भारत अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कायम है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी के सुहल में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेसन (ISSF) जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारतीय निशानेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। टीम इंडिया के शूटर्स ने दूसरे दिन 5 मेडल पर निशाना साधा, जिसके साथ अब भारत की वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदकों की संख्या 8 हो गई है। इसी टीम इंडिया अंक तालिका में भी शीर्ष बनी हुई है।

    भारत ने दूसरे दिन 5 मेडल अपने नाम किए, जिसमें दो गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। भारत के लिए दूसरे दिन समीर और रोहित कन्यान ने गोल्ड पर निशाना साधा। इसके साथ अब भारत के इस इवेंट में 4 गोल्ड मेडल हो गए हैं।

    समीर ने गोल्ड मेडल पर साधा निशाना

    भारत के समीर ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने फाइनल में 28 हिट्स के साथ प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। समीर का यह प्रदर्शन काफी आत्मविश्वास भरा रहा और उन्होंने पूरे मैच में अपनी एकाग्रता बनाए रखी।

    रोहित कन्यान ने भी जीता गोल्ड

    रोहित कन्यान ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स जूनियर पुरुष वर्ग में शानदार निशानेबाजी का मुजाहिरा करते हुए गोल्ड मेडल जीता। रोहित का यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा और उन्होंने अपनी तैयारी और मेहनत का फल पाया।

    खबरें और भी

    प्राची गायकवाड़ को सिल्वर मेडल

    महिला वर्ग में प्राची गायकवाड़ ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स जूनियर इवेंट में 354.7 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। प्राची ने फाइनल तक लगातार अच्छी शूटिंग की और रजत पदक के साथ भारत का खाता और मजबूत किया।

    टीम इवेंट्स में दो कांस्य पदक

    भारतीय टीम ने टीम स्पर्धाओं में भी अपनी ताकत दिखाई। 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स जूनियर पुरुष टीम इवेंट में रोहित कन्यान, वेदांत नितिन वाघमारे और हितेश श्रीनिवासन की तिकड़ी ने मिलकर कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष टीम इवेंट में समीर, अभिनव चौधरी और साहिल चौधरी की जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

    दो दिनों में भारत के आठ पदक

    दूसरे दिन पांच पदक जीतने के साथ भारत ने चैंपियनशिप में अपने कुल पदकों की संख्या आठ कर ली है। इसमें 4 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- ISSF World Cup: मनु भाकर और सम्राट ने जीता रजत पदक, भारत विश्व कप में मेडल टैली में दूसरे स्थान पर रहा

    यह भी पढ़ें- ISSF वर्ल्ड कप में शूटर ईशा सिंह ने रचा इतिहास, गोल्ड पर 'निशाना' लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड