कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सरों के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद BFI ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में 10 पदकों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने एशियाई खेलों में भी ऐसी ही ...और पढ़ें

लवलीना बोरगोहेन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों के शानदार 10 पदकों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम को अगले महीने जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भी ऐसी ही सफलता दोहराने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी।
भारतीय मुक्केबाज राष्ट्रमंडल खेलों से रिकॉर्ड 10 पदकों के साथ लौटे। इनमें सात स्वर्ण और तीन रजत पदक शामिल हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार भारत ने मुक्केबाजी में इतना शानदार प्रदर्शन किया है। अजय सिंह ने कहा कि पिछले दो दिन हमारे लिए ऐतिहासिक और शानदार रहे। मुक्केबाजी में सात स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतना राष्ट्रमंडल खेलों के 100 वर्षों के इतिहास का सबसे बड़ा प्रदर्शन है।
एशियाई खेलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
उन्होंने कहा कि यह भविष्य की प्रतियोगिताओं, खासकर एशियाई खेलों और 2028 ओलंपिक की तैयारी भी है। हम एशियाई खेलों में भी ऐसा प्रदर्शन दोहरा सकते हैं। मुक्केबाजी में हम एशिया की शीर्ष तीन टीमों में हैं, लेकिन इसके लिए हमें अभी से कड़ी तैयारी और पूरा फोकस रखना होगा। बीएफआई अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले सभी मुक्केबाजों ने स्वतः ही एशियाई खेलों के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
उन्होंने कहा कि हम पहले ही घोषणा कर चुके थे कि राष्ट्रमंडल खेलों में जाने वाले और पदक दौर में पहुंचने वाले मुक्केबाजों का चयन स्वतः एशियाई खेलों के लिए हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हम एशियाई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं। लेकिन कई भार वर्गों में हमें और मजबूत बनने की जरूरत है। अभी काफी काम किया जाना बाकी है। यह केवल एक शुरुआत है।
खबरें और भी
लीग को लेकर हो रही चर्चा
अजय सिंह ने कहा कि बीएफआई खिलाड़ियों को केंद्र में रखकर काम करने वाला महासंघ है और 2028 तक का उसका कार्यक्रम तैयार है। उन्होंने कहा कि मुक्केबाजों को अधिक अवसर देने के लिए इस साल घरेलू स्तर पर लीग या पेशेवर मुक्केबाजी प्रारूप को फिर से शुरू करने की योजना है।
उन्होंने कहा कि हमें समय-समय पर राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जो भी परिस्थितियां हों, महासंघ यह सुनिश्चित करता है कि मुक्केबाज उन सबसे प्रभावित हुए बिना अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करें।
यह भी पढ़ें- Exclusive: गोल्ड मेडल की हैट्रिक और आंखों में आंसू, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीत के बाद क्या बोलीं मीराबाई चानू?
यह भी पढ़ें- CWG 2026: हरियाणा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव, 7 गोल्ड मेडल समेत जीते 10 पदक; CM नायब ने दोहराया अपना संकल्प