Singapore Open 2026: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दो साल का सूखा खत्म करके जीता खिताब, फाइनल में किया गजब का कमबैक
भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन 2026 का मेंस डबल्स खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में इंडोनेशियाई जोड़ी को ...और पढ़ें

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने रविवार को कमाल कर दिखाया। दोनों ने सिंगापुर ओपन 2026 में मेंस डब्लस के फाइनल में जीत हासिल की और इसी के साथ दो सालों के लंबे इंतजार को भी खत्म किया। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया के किम वॉन हो और सियो सेउंग जे को हराकर उलटफेर किया था।
सात्विक और चिराग ने फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी को तीन सेट के रोमांचक मुकाबले में हराया। इससे पहले भारत की इस जोड़ी को इंडोनेशिया ओपन में हार का सामना करना पड़ा था।
रोमांचक फाइनल मुकाबला मैच
शुरू में इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाया और पहला सेट 21-18 से जीत लिया। हालांकि, इसके बाद सात्विक-चिराग ने हार नहीं मानी। उन्होंने दूसरे सेट में शानदार वापसी की और 21-15 से सेट अपने नाम कर स्कोर बराबर किया। निर्णायक तीसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। वे 11-5 से आगे हो गए। इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने थोड़ी वापसी की, लेकिन सात्विक और चिराग ने अपनी एकाग्रता बनाए रखी और 21-16 से सेट तथा मैच जीत लिया। पूरा मुकाबला सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में खेला गया।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन
इस खिताबी जीत से पहले सात्विक-चिराग ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक सेट गंवाया था, वह भी क्वार्टर फाइनल में। उन्होंने सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन दक्षिण कोरियाई जोड़ी किम वॉन हो और सियो सेउंग जे को 21-19, 21-18 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत ने कोरियाई जोड़ी के 34 मैचों के अजेय रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
खबरें और भी
टूर्नामेंट में कैसा रहा सात्विक-चिराग का सफर?
- 32वां राउंड - ताइपे की जोड़ी ली जे-हुई और यांग पो-ह्सुआन को 21-16, 21-13 से हराया।
- 16वां राउंड - जापान की जोड़ी हिरोकी मिदोरिकावा और क्योहेई यामाशिता को 21-18, 21-14 से हराया।
- क्वार्टर फाइनल - मलेशिया की जोड़ी कांग खाई शिंग और आरोन ताई को 19-21, 21-17, 21-13 से हराया।
- सेमीफाइनल - किम वॉन हो और सियो सेउंग जे (दक्षिण कोरिया) को 21-19, 21-18 से हराया।
- फाइनल - फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी (इंडोनेशिया) को 18-21, 21-15, 21-16 से हराया।
थाईलैंड ओपन के बाद वापसी
इससे पहले इस महीने सात्विक और चिराग थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें इंडोनेशिया के लियो रॉली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। इसी के साथ उन्होंने दो साल के सुपर 750 के खिताबी सूखे को भी समाप्त कर दिया है। इससे पहले उन्होंने दो साल पहले फ्रेंच ओपन में सुपर 750 का खिताब अपने नाम किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।