Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Singapore Open 2026: सिंधू-लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में, प्रणॉय बाहर

    Updated: Fri, 29 May 2026 08:53 AM (IST)

    दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, एचएस प्रणय टू ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पीवी सिंधू ने हासिल की जीत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, सिंगापुर: दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने अलग-अलग अंदाज में जीत दर्ज कर सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि एचएस प्रणय निर्णायक क्षणों में लगातार गलतियों की कीमत चुकाते हुए बाहर हो गए।

    पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में जापान की रिको गुंजी को सिर्फ 37 मिनट में 21-9, 21-12 से हराया। हालांकि अब उनके सामने कड़ी चुनौती होगी, क्योंकि क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया की आन से यंग से होगा।

    यंग ने किया है परेशान

    सिंधू अब तक ओलिंपिक चैंपियन आन से यंग को कभी नहीं हरा सकी हैं और उन्हें आठ बार हार का सामना करना पड़ा है। पिछली हार पिछले साल चीन ओपन में मिली थी। वहीं, 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। उनके प्रतिद्वंद्वी और दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न ने पीठ की चोट के कारण सिर्फ दो अंक खेलने के बाद मैच से हटने का फैसला किया। लक्ष्य अब अगले दौर में जापान के कोकी वतानाबे से भिड़ेंगे।

    प्रणॉय हुए बाहर

    एचएस प्रणॉय को घरेलू खिलाड़ी लोह कीन यू के विरुद्ध 61 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 21-16, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पुरुष डबल्स में चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने चीनी ताइपे की ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन की जोड़ी को एक घंटे तक चले मुकाबले में 21-15, 11-21, 21-18 से हराया। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जोड़ी अब मलेशिया के खाई जिंग कांग और आरोन ताई से भिड़ेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Singapore Open: एचएस प्रणय ने बड़े उलटफेर को दिया अंजाम, जोनाथन क्रिस्‍टी को कड़े मुकाबले में दी पटखनी

    यह भी पढ़ें- Singapore Open: पीवी सिंधू ने छठे नंबर की खिलाड़ी को आसानी से हराया, सात्विक-चिराग की जोड़ी भी आगे बढ़ी