Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा- एशियाई खेल कोई ‘एक्सपोजर ट्रिप’ नहीं, पदक उम्मीदों पर फोकस

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 11:09 PM (IST)

    खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा कि एशियाई खेल कोई ‘एक्सपोजर ट्रिप’ नहीं है और पदक उम्मीदों पर ही फोकस रखते हुए इस बार 600 से कम सदस्यीय दल ...और पढ़ें

    खेलमंत्री मनसुख मांडविया

    खेलमंत्री मनसुख मांडविया

    HighLights

    1. सितंबर में जापान में होने वाले एशियन खेलों के लिए भारत 600 से कम सदस्यीय दल ही भेजेगा

    2. खेल मंत्री ने कहा, परिजनों को सहयोगी स्टाफ बनाकर दल में भेजने का खेल अब नहीं चल पाएगा

    नई दिल्ली, पीटीआई। खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा कि एशियाई खेल कोई ‘एक्सपोजर ट्रिप’ नहीं है और पदक उम्मीदों पर ही फोकस रखते हुए इस बार 600 से कम सदस्यीय दल ही भेजा जाएगा। खेलमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जापान में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में महज भागीदारी के लिये लंबा चौड़ा दल नहीं भेजा जाएगा।

    खेल मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि एशियाई खेल कोई एक्सपोजर ट्रिप नहीं है। यह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए मंच है। इसमें पहले दौर में बाहर होने के लिये किसी को भेजने का कोई फायदा नहीं है। अब नौकरी पाने के लिए किसी को एशियाई या राष्ट्रमंडल खेल दल में शामिल करना या किसी के परिजन को सहयोगी स्टाफ बनाकर भेजना अब नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि मैं बार-बार कहता आया हूं कि अच्छा प्रदर्शन करने वालों के लिए ही भारतीय दल में जगह होगी। एक्सपोजर कहीं और से भी हासिल किया जा सकता है, एशियाई खेल उसके लिए नहीं हैं। सिर्फ नौकरी पाने के लिए भागीदारी के मकसद से जाने के इच्छुक लोगों के नाम पर मंजूरी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती गई है। इक्के दुक्के मामलों को छोड़कर कहीं कोई विवाद नहीं है और ये मामले भी सुलझ जाएंगे। चयन के मानदंडों के आधार पर ही दल चुना गया है।