CWG 2026: मीराबाई चानू को 30 लाख तो सिल्वर-ब्रॉन्ज विजेताओं को मिले लाखों, खेल मंत्री मांडविया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय भारोत्तोलकों को सम्मानित किया। मीराबाई चानू को 30 लाख रुपये मिले, ...और पढ़ें

मनसुख मांडविया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय भारोत्तोलकों को सम्मानित करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक पदक देश के लिए अपार खुशी लेकर आया है। भारतीय भारोत्तोलन टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में एक स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य पदक जीता।
ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता रहीं। मीराबाई को 30 लाख रुपये का चेक दिया गया, जबकि रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 20 लाख रुपये और 10 लाख रुपये दिए गए। मांडविया ने सम्मान समारोह के दौरान कहा कि शायद आपको इसका एहसास न हो, लेकिन आपका जीता हर पदक देश को अपार खुशी देता है।
मांडविया ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
जब भी आप में से किसी ने पदक जीता, संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले इसकी घोषणा की गई। जो खिलाड़ी इस बार पदक नहीं जीत पाए उन्हें यह याद रखना चाहिए कि खिलाड़ी कभी हारता नहीं है। वह या तो जीतता है या जीत हासिल करना सीखता है। मीराबाई ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले उन्होंने 2018 और 2022 में भी स्वर्ण पदक जीता था।